ग्वालियर

इस महीने 20 से अधिक व्रत-त्योहार, देखें लिस्ट

नए साल का पहला महीना जनवरी कई व्रत और त्योहार होने से भक्तिमय रहेगा। नदियों और सरोवरों में पवित्र स्नान के साथ ही दान के लिए खास जनवरी माह में 20 से अधिक बड़े पर्व और व्रत(January 2025 Vrat Tyohar List) रहेंगे।

less than 1 minute read
January 2025 Vrat Tyohar List

January 2025 Vrat Tyohar List :नए साल का पहला महीना जनवरी कई व्रत और त्योहार होने से भक्तिमय रहेगा। नदियों और सरोवरों में पवित्र स्नान के साथ ही दान के लिए खास जनवरी माह में 20 से अधिक बड़े पर्व और व्रत(January 2025 Vrat Tyohar List) रहेंगे। जिनमें गुरु गोविंद सिंह जयंती, विनायक चतुर्थी, पौष पुत्रदा एकादशी, शनि त्रयोदशी, लोहड़ी, पौष पूर्णिमा, मकर संक्रांति, राम लला प्रतिष्ठा दिवस व मौनी अमावस्या शामिल हैं।

साथ ही इस माह कई बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन भी होने वाला है। शहर के ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक शनिवार को बुध ग्रह का धनु राशि में शनिवार को गोचर हो गया। साथ ही आने वाले दिनों में दूसरे ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा। इन ग्रहों का गोचर कुछ राशियों के लिए विशेष लाभदायक साबित होगा।

प्रमुख व्रत-त्योहार(January 2025 Vrat Tyohar List)

● 6 जनवरी: गुरु गोविंद सिंह जयंती

● 7 जनवरी: मासिक दुर्गाष्टमी

● 10 जनवरी: वैकुंठ एकादशी

● 11 जनवरी: शनि त्रयोदशी, प्रदोष व्रत

● 12 जनवरी: स्वामी विवेकानंद जयंती

● 13 जनवरी: पौष पूर्णिमा व्रत, लोहड़ी

● 14 जनवरी: मकर संक्रांति, पोंगल, उत्तरायण

● 17 जनवरी: सकट चौथ

● 21 जनवरी: कालाष्टमी

● 22 जनवरी: रामलला प्रतिष्ठा दिवस

● 25 जनवरी: षटतिला एकादशी

● 27 जनवरी: प्रदोष व्रत, मासिक शिवरात्रि

● 29 जनवरी: मौनी अमावस्या

● 30 जनवरी: बृहस्पतिवार- माघ गुप्त नवरात्रि आरभ

आस्था के सबसे बड़े महापर्व महाकुंभ(Mahakumbh) की शुरूआत पौष माह की पूर्णिमा (13 जनवरी) से प्रयागराज में होगी। इनमें पहला शाही स्नान मकर संक्रांति (14 जनवरी) और दूसरा मौनी अमावस्या (29 जनवरी) को रहेगा। महाशिवरात्रि (26 फरवरी) पर महाकुंभ का समापन होगा।

Updated on:
05 Jan 2025 09:57 am
Published on:
05 Jan 2025 09:56 am
Also Read
View All

अगली खबर