8 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP Weather Alert : कल आएगा नया पश्चिमी विक्षोभ, आज भी अलर्ट

MP Weather Alert : 6 जनवरी से कोहरा कमजोर हो जाएगा। नया पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय हो रहा है, जिसके गुजर जाने के बाद दूसरे सप्ताह में शीतलहर दस्तक दे सकती है।

less than 1 minute read
Google source verification
MP Weather Alert

MP Weather Alert

MP Weather Alert : शहर में शनिवार को घना कोहरा छाया, इस दौरान दृश्यता शून्य रही। सीजन में पहली बार दृश्यता शून्य पर पहुंची है। इससे सड़क व रेल यातायात प्रभावित रहा। गाड़ियों की सिर्फ हेडलाइट नजर आ रही थी। सुबह 10 बजे के बाद धूप निकलने पर हल्की राहत मिली। अधिकतम पारा 25.2 डिग्री सेल्सियस से घटकर 21.7 डिग्री पर आ गया। जो सामान्य से 0.5 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने 5 जनवरी को भी घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट दिया है। दृश्यता शून्य से 50 मीटर के बीच दर्ज हो सकती है। 6 जनवरी से कोहरा कमजोर हो जाएगा। नया पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय हो रहा है, जिससे सर्दी कम होगी। इसके गुजर जाने के बाद दूसरे सप्ताह में शीतलहर दस्तक दे सकती है।

जेट स्ट्रीम ने बदला मौसम

क्षोभ मंडल (समुद्र तल से 12.5 किमी ऊपर) में 240 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से जेट स्ट्रीम हवा चल रही है। इस हवा(MP Weather Alert) की वजह से शहर सहित अंचल का मौसम बदला है। ग्वालियर, मुरैना, श्योपुर, भिंड, दतिया में घना कोहरा छा रहा है। दृश्यता शून्य पहुंच गई है। सुबह 9 बजे के बाद धूप निकल रही है।

कल आएगा नया पश्चिमी विक्षोभ

जम्मू-कश्मीर में 6 जनवरी को नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसका असर दिल्ली तक रहेगा। दिल्ली में बारिश की संभावना है, लेकिन ग्वालियर-चंबल अंचल में हल्के बादल छा सकते हैं।

● पश्चिमी विक्षोभ(western disturbance) 8 जनवरी तक कमजोर पड़ जाएगा। इसके बाद कश्मीर की बर्फीली हवा चलेगी, जिससे रात में शीतलहर की संभावना बनेगी।

● 10 जनवरी को नया पश्चिमी विक्षोभ आएगा। इसके आने के बाद मौसम में फिर से बदलाव आएगा।

● जेट स्ट्रीम हवा चलने की वजह से शहर में घना कोहरा छाएगा।