ग्वालियर

पुलिस की गिरफ्त से बचा यह फेमस एक्टर

दो बार स्पॉट पर पहुंचे कमल हसन
less than 1 minute read
• •
Updated: 31 Oct 2019, 11:23 PM IST
पुलिस की गिरफ्त से बचा यह फेमस एक्टर
पुलिस की गिरफ्त से बचा यह फेमस एक्टर

देशभक्त कमल हसन घोड़े से गिरने के बाद सेवानगर की तंग गलियों में भागते हुए अपना बचाव करते हैं, जिन्हें रास्ता सच का साथ देने वाली पब्लिक दिखाती है। इसके साथ ही पुलिस कमल हसन को पकडऩे के लिए पीछे भागती हुई दिखाई देती है। इन दो सीन को कई बार रीटेक के बाद सेवानगर की गलियों में सूट किया गया, जिसके बैक साइड पर फोर्ट को दिखाया गया। यह दृश्य था तमिल फिल्म 'इंडियन-2Ó का, जो हिंदुस्तानी फिल्म का सीक्वल है। यह सीन कमल हसन की डमी पर शूट किए गए। फ्रंट पोज देने के लिए कमल हसन दो बार 15-15 मिनट के लिए स्पॉट पर पहुंचे।

शूट किया छत का सीन
तीसरा सीन पब्लिक को कमल हसन का सपोर्ट करते दिखाया गया है, जिसमें लोग अपनी छत में खड़े होकर अपने हाथ के इशारे से रास्ता बता रहे होते हैं, जिसे फॉलो करता हुआ कमल हसन बच निकलता है।

लधेड़ी पर शूटिंग आज
शुक्रवार को लधेड़ी में शूटिंग होगी। इसमें कुछ नए सीन शूट किए जाएंगे। यह शूटिंग सुबह 10 बजे शुरू होकर शाम 5 बजे तक चलेगी। शनिवार को महाराज बाड़ा, बैजाताल पर शूटिंग होगी।

Published on: