ग्वालियर

सालों बाद करवा चौथ पर बन रहा है ऐसा योग,चमक जाएगी पति की किस्मत

सालों बाद करवा चौथ पर बन रहा है ऐसा योग,चमक जाएगी पति की किस्मत

2 min read
Oct 26, 2018
सालों बाद करवा चौथ पर बन रहा है ऐसा योग,चमक जाएगी पति की किस्मत

ग्वालियर। करवा चौथ व्रत को लेकरघर-घर महिलाओं ने तैयारी शुरू कर दी है। शनिवार को घरों में महिलाएं व्रत-उपवास रखेंगी। शाम के समय चंद्रमा के दर्शन कर महिलाएं पूजा करेंगी। इसके बाद पति का चेहरा देखकर व्रत पूरा करेंगी। ये व्रत पति के दीर्घायु के लिए रखा जाता है। करवा चौथ पूजा को लेकर बाजार में पूजा का सामान भी बिकने को आ गया है। महिला इस दिन घरों में व्रत उपवास रख पूजा करेगी। वहीं घरों में पूजा के लिए पकवान बनाए जाएंगे।

पंडित सतीश सोनी ने बताया कि कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की करवा चौथ पर सालों बाद अमृतसिद्धि योग बन रहा है। यह योग सुबह 8.21 से अगले दिन सुबह 6.30 बजे तक रहेगा। मान्यता है इस दिव्य योग में चंद्र दर्शन व चौथ माता की पूजा करने से व्रती महिलाओं को अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है। साथ ही पति की किस्मत भी चमक जाएगी। कार्तिक मास की कर्क चतुर्थी इस बार शनिवार के दिन रोहिणी नक्षत्र की साक्षी में आ रही है।

चंद्र दर्शन के समय रोहिणी नक्षत्र की साक्षी चिर सौभाग्य प्रदान करने वाली मानी गई है। धर्म शास्त्र की मान्यता अनुसार करवा चौथ सौभाग्यवती महिलाओं के लिए विशेष है। इस दिन सौभाग्य वृद्धि के लिए चंद्रमा का विशेष प्रभाव व्रती महिलाओं पर रहता है।

इस बार चतुर्थी पर सालों बाद शनिवार के दिन रोहिणी नक्षत्र का दुर्लभ संयोग बन रहा है।इस दिन पूजन करने से महिलाओं को सौभाग्य वृद्धि के साथ परिवारिक सुख की प्राप्ति होगी। ज्योतिषीय गणना में शनिवार को रात 8.21 बजे चंद्रोदय होगा। महिलाएं पूजा अर्चना कर पति के हाथों करवे से जल पीकर व्रत को पूर्णता प्रदान करेंगी।

ऐसे करेंगी पूजा-अर्चना
करवा चौथ व्रत महिलाएं निर्जला रखती है। न कुछ खाती है और ना ही पानी पीती है। शाम के समय चंद्रमा को अध्र्य देती है। पूजा करके कथा सुनती है फिर पति के हाथ से पानी पीती व व्रत को पूरा करते हुए भोजन लेती हैं।

Published on:
26 Oct 2018 02:08 pm
Also Read
View All