ग्वालियर

खुदाई में मिला खजाना तो आग की तरह फैली खबर, लूटने उमड़ पड़े लोग, फिर हुआ ये

मकान की खुदाई के दौरान मजदूरों को चांदी के सिक्के मिलने की खबर मिलते ही लूटने पहुंचे लोगों ने मजदूरों को पीटकर छुड़ाए सिक्के...
2 min read
• •
Updated: 5 Mar 2024, 8:34 PM IST
gwalior_khajana.jpg

ग्वालियर में एक मकान की खुदाई के दौरान खजाना मिलने की खबर से हड़कंप मच गया। लोग खजाना लूटने के लिए टूट पड़े और जिन मजदूरों को खजाना मिला था उनसे मारपीट कर सिक्के छुड़ा लिए। इसी बीच पुलिस को खबर लगी तो पुलिस भी मौके पर पहुंची और कुछ लोगों को पकड़कर उनके पास से सिक्के जब्त किए। पुलिस के हाथ अभी तक महज 7 सिक्के लगे हैं जिन पर महारानी विक्टोरिया का चित्र बने होने की बात सामने आई है।

मामला ग्वालियर के नौगजा रोड इलाके का है जहां मंगलवार को हरीश नामक युवक के मकान में कुछ मजदूर खुदाई कर रहे थे। बताया गया है कि इसी दौरान मजदूरों को जमीन के अंदर से चांदी के सिक्के मिले जिन्हें मजदूरों ने उठाकर ट्रैक्टर में छिपा दिया। इसी दौरान खजाना मिलने की खबर इलाके में फैल गई और लोग खजाना लूटने उमड़ पड़े। लोग ट्रैक्टर पर चढ़ गए और सिक्के निकालना शुरु कर दिया।


खुदाई के दौरान जो खजाना मजदूरों को मिला है वो करीब 162 साल पुराने ब्रिटिश शासनकालीन बताए गए हैं। इन पर महारानी विक्टोरिया का चित्र बना हुआ है। पुलिस ने मौके से तीन लोगों को पकड़ा है और उनके पास से 7 चांदी के सिक्के जब्त किए हैं। खुदाई के दौरान कितने सिक्के मिले थे फिलहाल इसका पता नहीं चल पाया है और पुलिस इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रही है।
देखें वीडियो- शादी में गिरे ओले तो भागे बाराती-घराती

Published on: