ग्वालियर

Vande Bharat Express: खजुराहो-निजामुद्दीन वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू, पीएम मोदी ने बुंदेलखंडवासियों को दिया बड़ा तोहफा

Khajuraho-Hazrat Nizamuddin Vande Bharat Express Started: पीएम नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर मध्य प्रदेश को सेमी हाई स्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस का तोहफा दे दिया है। इस बार ये तोहफा प्रदेश के बुंदेलखंडवासियों को मिला है...आप भी जाने खजुराहो-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस का पूरा टाइम शेड्यूल...
less than 1 minute read
• •
Updated: 12 Mar 2024, 9:56 AM IST
khajuraho_to_hazrat_nizamuddin_vande_bharat_express_started_by_flagged_of_pm_modi_virtually_know_stoppage_and_complete_time_schedule_big_gift_to_bundelkhand_area.jpg
खजुराहो-हजरत निजामुद्दीन वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू, पीएम मोदी ने वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

Khajuraho-Hazrat Nizamuddin Vande Bharat Express Run: पीएम नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर मध्य प्रदेश को सेमी हाई स्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस का तोहफा दे दिया है। मंगलवार सुबह पीएम नरेंद्र मोदी ने खजुराहो-निजामुद्दीन वंदे भारत एक्सप्रेस को वर्चुअली हरी झंडी दिखाई। बता दें कि मध्य प्रदेश को पीएम मोदी ने चौथी वंदे भारत की सौगात दी है।

पिछले साल मिल चुकी हैं तीन वंदे भारत बताते चलें कि पीएम मोदी ने पिछले साल 2023 में मध्य प्रदेश को तीन वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात दी थी। ये तीनों ट्रेन तीन अलग-अलग अवसरों पर एमपी को मिली। इन तीन ट्रेनों मे से एक भोपाल से आनंद विहार(दिल्ली) के लिए चलेगी। जबकि दो अन्य वंदे भारत एक्सप्रेस भोपाल से इंदौर और भोपाल से जबलपुर होते हुए रीवा तक चलाई जा रही है। इन दोनों ही वंदे भारत एक्सप्रेस को पीएम मोदी ने 27 जून 2023 को हरी झंडी दिखाकर शुरू किया था।

रेलवे के सीनियर ऑफिसर के मुताबिक खजुराहो-निजामुद्दी दिल्ली के लिए चलने वाली ये चौथी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन खजुराहो से चल रही है, उसके मध्य प्रदेश में पांच स्टॉप खजुराहो, ग्वालियर, झांसी, ललितपुर और टीकमगढ़ होंगे।

पश्चिम मध्य रेलवे जोन (भोपाल-डिवीजन) के मुताबिक, खजुराहो से हजरत निजामुद्दीन के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन 6.40 घंटे में 667 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। जानें पूरा टाइम शेड्यूल शेड्यूल के मुताबिक, वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन खजुराहो रेलवे स्टेशन से दोपहर 2 बजकर 30 बजे (सोमवार को छोड़कर) रवाना होगी और रात 11.10 बजे हजरस निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन दिल्ली पहुंचेगी।

Published on: