ग्वालियर

कांग्रेस के इस MLA ने विधानसभा में वास्तुदोष को लेकर किया ऐसा खुलासा, सरकार को लेना पड़ा ये निर्णय

मध्यप्रदेश विधानसभा भवन वास्तु दोष से ग्रसित है। वास्तु शास्त्र के कारण ही विधानसभा का दक्षिण द्वार बंद कर दिया गया है

2 min read
Dec 03, 2017
vastu defect in assembly
kp singh

ग्वालियर। मध्यप्रदेश विधानसभा भवन वास्तु दोष से ग्रसित है। वास्तु शास्त्र के कारण ही विधानसभा का दक्षिण द्वार बंद कर दिया गया है तथा पूर्वी द्वार से ही प्रवेश प्रारंभ किया गया है। अभी तक 21 विधायक शांत हो चुके हैं। यह बात शनिवार को मीडिया से चर्चा करते हुए शनिवार को पिछोर रेस्ट हाउस पर विधायक केपी सिंह ने कही।

कांग्रेस पिछोर विधायक केपी सिंह ने मध्यप्रदेश में आगामी चुनाव में कांग्रेस द्वारा सीएम पद का प्रत्याशी घोषित करने के सवाल पर कहा कि पार्टी हाईकमान का निर्णय जो होगा वह मान्य किया जाएगा। प्रत्याशी घोषित करने के लाभ भी हंै और हानि भी।

वैसे कांग्रेस पार्टी में अभी तक सीएम के नाम की घोषणा नहीं की जाती है। उत्तर प्रदेश में भाजपा ने भी बिना सीएम का नाम घोषित किए बहुमत प्राप्त किया है।

कोलारस विधायक राम सिंह यादव की मृत्यु के सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता अनर्गल बातें कर रहे हैं, जिनके कोई तथ्य नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि अब तक कई विधायकों की मौत किसी न किसी कारण के चलते हो चुकी है। जिससे विधानसभा में वस्तु दोष भी मना जा सकता है। इसके लिए जब विधायकों ने बात रखी तभी विधानसभा का दक्षिण द्वार बंद कर दिया गया है तथा पूर्वी द्वार से ही सभी का प्रवेश प्रारंभ किया गया। साथ ही उन्होंने कांग्रेस द्वारा सीएम पद का प्रत्याशी घोषित करने के सवाल पर कहा कि पार्टी हाईकमान का निर्णय जो होगा वह मान्य किया जाएगा।

Published on:
03 Dec 2017 12:14 pm