Ladli Behna Cylinder Yojana: लाड़ली बहना योजना के तहत 1 लाख 60 हजार महिलाओं के रजिस्ट्रेशन का लक्ष्य रखा गया था। इसमें 99 हजार महिलाएं रजिस्टर्ड नहीं हो सकी हैं।
Ladli Behna Cylinder Yojana: राज्य सरकार ने महिलाओं को 450 रुपए में सिलेंडर देने के लिए लाड़ली बहना सिलेंडर योजना अगस्त 2023 में शुरू की थी। 11 महीने (अगस्त 2023 से मई 2024 के बीच) में जिले में रजिस्टर्ड महिलाओं को अब तक दो बार ही सब्सिडी मिली है। लाड़ली बहनाओं के सिलेंडर भरे जा रहे हैं, लेकिन सब्सिडी नहीं आ रही है। उन्हें पूरे पैसे देने पड़ रहे हैं। लाड़ली बहना सिलेंडर योजना बंद की स्थिति में आ गई है।
ग्वालियर में लाड़ली बहना योजना (Ladli Behna gas Cylinder Yojana) के तहत 1 लाख 60 हजार महिलाओं के रजिस्ट्रेशन का लक्ष्य रखा गया था। इसमें 99 हजार महिलाएं रजिस्टर्ड नहीं हो सकी हैं। 61 हजार का रजिस्ट्रेशन हो सका। राज्य शासन ने सितंबर व अक्टूबर में एक-एक बार ही सब्सिडी भेजी, जिसमें उज्ज्वला योजना के 12 हजार हितग्राही को फायदा मिला है।
जबकि 37 हजार सामान्य महिलाओं को फायदा मिल सका है। जबकि योजना में रजिस्टर्ड 61 हजार महिलाएं सिलेंडर भरवा रही हैं, लेकिन सिलेंडर के पूरे पैसे देने पड़ रहे है। सब्सिडी ट्रांसफर भोपाल से की जाती है। आधार से खाता लिंक के आधार पैसा खाते में पहुंचता है।
ग्रामीण क्षेत्र की तुलना में सबसे ज्यादा रजिस्ट्रेशन नगर निगम सीमा में हुए हैं। नगर निगम में 25 हजार 952 महिलाओं ने गैस सब्सिडी के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। शहर में सिलेंडर ज्यादा भरे गए। गांव में कम सिलेंडर भरा गया।
महिना- सितंबर
उज्वला- 10801
सामान्य- 37171
महिना- अक्टूबर
उज्वला- 12090
सामान्य- 37350
निकाय रजिस्ट्रेशन
नगर निगम- 25952
भितरवार- 12279
डबरा- 6282
घाटीगांव -3904
मुरार- 6043
डबरा- 2874
आंतरी- 885
बिलौआ- 417
मोहना- 1515
पिछोर- 163