ग्वालियर

लाडली बहना योजना की 34वीं किस्त कब आएगी? सीएम का ऐलान इस दिन भेजेंगे 1500 रुपए

Ladli Behna Yojana की 34वीं किस्त का इंतजार कर रहीं प्रदेश की करोड़ों महिलाओं का इंतजार खत्म होने वाला है। सीएम मोहन यादव जल्द ही 1500-1500 रुपए की राशि 1.28 करोड़ खातों में ट्रांसफर करेंगे। सिंगल क्लिक पर डायरेक्ट खातों में भेजेंगे कुल 1920 करोड़ रुपए

4 min read
Ladli Behna Yojana 34th Installment When will be transferred cm mohan yadav big announcement(patrika Creative)

Ladli Behna Yojana Big update: मध्य प्रदेश की महत्वाकांक्षी लाडली बहना योजना की पात्र महिलाओं के लिए बड़ी खबर है। लाडली बहना योजना की 34वीं किस्त जल्द ही जारी होने वाली है। इस बार प्रदेश की करीब 1.28 करोड़ महिलाओं के खातों में सीधे 1500-1500 रुपए की राशि भेजी जाएगी। मुख्यमंत्री Mohan Yadav सिंगल क्लिक के माध्यम से यह राशि पात्र महिलाओं के खातों में ट्रांसफर करेंगे।

ये भी पढ़ें

Agniveer: अग्निवीर भर्ती में बड़ा बदलाव, अब इन युवाओं को भी मिलेगा फौजी बनने का मौका

1.28 करोड़ को मिलेगा योजना का लाभ

वर्तमान में 1.28 करोड़़ लाडली बहनें इस योजना (Ladli Behna Yojana) का लाभ ले रही हैं। इन महिलाओं के खातों में प्रतिमाह 1500-1500 रुपए की राशि ट्रांसफर की जाती है। इस सरकारी आंकड़े के मुताबिक मार्च महीने में आने वाली लाडली बहना योजना की 34वीं किस्त के कुल 1920 रुपए मोहन सरकार पात्र महिलाओं के खातों में ट्रांसफर करेगी। यह पैसा सीधे DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से महिलाओं के बैंक में पहुंचाया जाएगा।

प्रदेश की बीजेपी सरकार की महत्वाकांक्षी योजना

बता दें कि लाडली बहना योजना (Ladli Behna Yojana) प्रदेश की बीजेपी सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है। जो प्रदेश की राजनीति में एक बड़ी गेम चेंजर योजना साबित हुई है। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना और परिवार की आर्थिक स्थिति को बेहतर करना है। शुरुआत में इस योजना की पात्र महिलाओं को 1000 रुपए की राशि दी जाती थी। जिसे बढ़ाकर पहले 1250 रुपए किया गया और अब यह राशि 1500 तक बढ़ाई जा चुकी है।

सरकार का दावा, महिलाएं हुईं आत्मनिर्भर, मिला सम्मान

मध्य प्रदेश की मोहन सरकार का दावा है कि इस योजना का शुरू होने से प्रदेश की करोड़ों महिलाओं को बड़ा सहारा मिला है। वे न केवल आर्थिक रूप से मजबूत हुई हैं, बल्कि आत्मनिर्भर बनी हैं, परिवार में उनके आर्थिक योगदान से उनका सम्मान बढ़ा है और वे अब निर्णायक भूमिका में आ गई हैं। घर खर्च के साथ ही वे बच्चों की पढ़ाई और अपनी छोटी-मोटी जरूरतें खुद पूरी कर रही हैं।

यहां जानें कब आएंगे लाडली बहना योजना की 34वीं किस्त के पैसे

ताजा और नये अपडेट के मुताबिक सीएम मोहन यादव ने 34वीं किस्त (Ladli Behna Yojana) के रूप में 1500-1500 रुपए की राशि ट्रांसफर करने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा है कि इस बार ये राशि ग्वालियर से सिंगल क्लिक के जरिए ट्रांसफर की जाएगी। दरअसल सीएम मोहन यादव जल्द ही ग्वालियर के दौरे पर रहेंगे। वे यहां घाटीगांव में आयोजित किए जा रहे लाडली बहना योजना के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस दौरान वे जहां इस योजना की 34वीं किस्त के पैसे योजना की पात्र महिलाओं के खातों में भेजेंगे वहीं घाटीगांव में कई विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण भी करेंगे।

Ladli Behna Yojana 34th installment cm transferred on this day announced date and place(photo:patrika creative)

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लाडली बहनें शामिल होंगी। इस दौरान सीएम लाडली बहनों से संवाद भी करेंगे और जानेंगे कि वह योजना के तहत खातों में आने वाली राशि का इस्तेमाल कहां और कैसे कर रही हैं, इस राशि ने उन्हें कैसे सहारा दिया है?

1.28 करोड़ खातों में इस दिन आएंगे 1920 रुपए

अगर आप भी लाडली बहना योजना (Ladli Behna Yojana) की पात्र हैं, तो आपकी उत्सुकता और बढ़ गई होगी कि आखिर खातों में कब आएंगे लाडली बहना योजना की 34वीं किस्त के 1500 रुपए, तो बता दें कि लाडली बहना योजना की यह राशि 13 मार्च 2026 को जारी की जाएगी। सीएम एक क्लिक पर प्रदेश की लाभार्थी 1.28 करोड़ बहनों के खातों में 1920 करोड़ की राशि एक साथ ट्रांसफर करेंगे।

इन महिलाओं के खातों में नहीं आएगी मार्च की किस्त

ध्यान दें कि जिन महिलाओं की आयु 60 पार हो चुकी है, उन महिलाओं के नाम मार्च की किस्त (Ladli Behna Yojana) जारी होने से पहले ही कट चुके होंगे। ऐसे में लाडली बहना योजना की पात्रता की इस शर्त के मुताबिक 60 साल की महिलाओं के खातों में योजना की राशि अब नहीं आएगी। बता दें कि लाडली बहना योजना के सॉफ्टवेयर में बायडिफॉल्ट यह सेटिंग है कि वह योजना की शर्तों को पूरा नहीं कर पाने वाली महिलाओं के नाम स्वत: ही अपडेट कर लेता है। जिससे हर महीने ऐसी महिलाओं के नाम योजना की पात्रता लिस्ट से बाहर कर देता है।

जानें किस दिन आएगी लाडली बहना योजना की 34वीं किस्त

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 13 मार्च को ग्वालियर जिले का प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे घाटीगांव में आयोजित होने वाले लाड़ली बहना योजना (Ladli Behna Yojana) के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। यहीं से वे लाडली बहना योजना की 34वीं किस्त के 1500 रुपए करोड़ों खातों में ट्रांसफर करेंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री भितरवार विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी करेंगे।

Ladli Behna Yojana Big Update: मोहन सरकार का ऐलान... सीएम ने बताया कब आएगी 1.28 करोड़ लाडली बहनों के खातों में लाडली बहना योजना की 34वीं किस्त। (फोटो: patrika file photo)

खाते में पैसे आए या नहीं कैसे करें चेक?

अगर आप भी लाडली बहना योजना (Ladli Behna Yojana) की पात्र हैं और आपकी उम्र 60 पार नहीं हुई है तो 1500 रुपए खाते में आते ही आपके मोबाइल पर 34वीं किस्त आने का नोटिफिकेशन यानी मैसेज आ जाएगा। इसके अलावा अगर आप लाडली बहना योजना की किस्त आई या नहीं यह चेक कर ना चाहती हैं, तो लाडली बहना योजना के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर चैक कर सकती हैं। या अपने आस-पास के एमपी ऑनलाइन कियोस्क सेंटर पर जाकर या अपने खाते से संबंधित बैंक जाकर भी आप अपने खाते का अपडेट ले सकती हैं।

तीन साल बाद भी हजारों महिलाओं को आवेदन के लिए पोर्टल शुरु होने का इंतजार

बता दें कि पहले चरण के तहत जहां 5 मार्च से लाडली बहना योजना का लाभ लेने पात्र महिलाओं ने आवेदन भरने शुरू किए थे, पहली बार 5 जून को लाडली बहनों के खातों में योजना की पहली किस्त के 1000 रुपए भेजे गए थे। दूसरे चरण के बाद आवेदन भरने का मौका फिर नहीं मिला। l

Ladli Behna Yojana शुरू हुए तीन साल हो गए, लेकिन प्रदेश की हजारों महिलाएं आज भी तीसरे चरण के फॉर्म भरने का इंतजार कर रही हैं, ताकि वे भी इस सरकारी योजना का लाभ ले सकें। ये वे महिलाएं हैं, जो पात्र होने के बावजूद आवेदन नहीं कर पाई थीं।

ये भी पढ़ें

इलेक्ट्रिसिटी बिल की टेंशन खत्म! IISER की स्मार्ट तकनीक से आप खुद तय करेंगे कितनी चाहिए बिजली?

Updated on:
09 Mar 2026 11:32 am
Published on:
09 Mar 2026 11:10 am
Also Read
View All

अगली खबर