
ग्वालियर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी 15 अक्टूबर को प्रदेश के दो दिवसीय दौरे को लेकर सुबह 11.15 बजे ग्वालियर आए।यहां से हेलिकॉप्टर से दतिया के लिए रवाना हुए जहां उन्होंने मां पीतांबरा की पूजा-अर्चना की। इसके बाद दतिया में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गाधी ने केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा और कहा कि पीएम मोदी ने किसानों का अपमान किया है। साथ ही कमलनाथ और सिंधिया ने भी केंद्र की मोदी और प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। इसके बाद राहुल गांधी दोपहर 2.20 बजे दतिया से रवाना होकर 2.40 पर डबरा पहुंचे।
डबरा वृंदासहाय महाविद्यालय में बनाए गए हैलीपेड में हेलीकॉप्टर से वह उतरे और सीधा सभा स्थल कृषि उपज मंडी पहुचे जहां उन्होंने सभा को संबोधित किया। सभा संबोधित करने के बाद 4.40 बजे हेलिकॉप्टर से ग्वालियर आकर जयविलास परिसर में उतरे। उसके बाद वह अचलेश्चर मंदिर पहुंचे,जहां पूजा अर्चना करने के बाद शहर में रोड शो करेंगे।
LIVE UPDATE
5.45
ओल्ड हाईकोर्ट गिर्राज मंदिर के पास राहुल गांधी का पुतला फूंका
5.55
दाल बाजार से बडे तक रोड शो रूट पर ट्रैफिक रोका।
6.00
मंदिर में पूजा अर्चना कर बाहर निकले राहुल ।
6.10
राहुल गांधी पूजा करके शुरू किया रॉड शो,बस पर सवार हुए राहुल,ज्योतिरादित्य, कमलनाथ।
6.10
राहुल गांधी का रोड शो इंदरगंज पहुचा। उमड़ी भीड़
6.15
सडक किनारे खडे तीन दो पहिया हटवाए,पुलिस से कहा बाजार मे खडे वाहन की गिनती करो
6.20
राजपायगा रोड पर रास्ता रोका,हास्पीटल रोड नया बाजार लोहिया बाजार में जाम
6.40
राहुल गांधी की गाड़ी पर मुन्नालाल गोयल भी सवार
7.00
राहुल महाराज बाड़े पर आए, सराफा की ओर बढ़े
7.05
गस्त का ताजिये पहुंचा रोड शो, ट्रैफिक रोका।
7.10
रोड शो में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी व सिंधिया के लगाए नारे। युथ में दिखी खुशी की लहर।
7.15
गस्त के ताजिया से राहुल रवाना
7.30
सराफा बाजार में भी भारी संख्या में लोगों ने राहुल गांधी का स्वागत किया
7.30
शिंदे की छावनी से राहुल निकले
7.50
राहुल गांधी का रोड शो फूलबाग पर पहुंचा।
8.00
राहुल गांधी फूलबाग मैदान पर पहुंचे।
8.30
राहुल गांधी,ज्योतिरादित्य सिंधिया और कमलनाथा रोड शो करते हुए फूलबाग मैदान पहुंचे। जहां राहुल गांधी करेगे जनता को संबोधित।
8.45
राहुल गांधी मंच पर पहुंचे अमसभा को कर रहे हैं संबोधित।
रोड शो को लेकर पुलिस व प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी एक दिन पहले ही पूरी कर ली है। यहां रोड शो करने के बाद वह शहर के फूलबाग मैदान पर एक सभा को संबोधित करने के बाद ग्वालियर में ही रात्रि विश्राम करेंगे।
दतिया में की पूजा अर्चना
राहुल गांधी सुबह 11.55 बजे पीतांबरा पीठ जहां उन्होंने ३० मिनट तक मंदिर में पूजा अर्चना की और राज्य की सुख सृमद्धि की कामना की। इसके बाद वह स्टेडियम के लिए रवाना हुए जहां एक जनसभा को संबोधित किया। जनसभा के बाद वह डबरा के लिए रवाना होने से पहले हवाई पट्टी पर लगभग एक घंटे तक कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक की। इसके बाद वह हेलिकॉप्टर से डबरा पहुंचे।
कांग्रेस में शामिल हुए गुरुदेव शरण गुप्ता
राहुल की जनसभा में एक ऐसी खुशी की लहर देखने को मिली जिसने भाजपा में हडक़ंप मचा दिया। प्रदेश में१५ साल से सत्ता में काबिज भाजपा के तीन दिग्गज नेताओं ने आज भाजपा का साथ छोडक़र कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के सामने कांग्रेस की सदस्यता ली। जिससे कांग्रेसी नेताओं में खुशी की लहर है वही भाजपा नेताओं के चेहरे मुरझाए हुए हैं। दतिया जिले के सबसे बड़े कारोबारी रतनलाल सर्राफ एंड संस के मालिक राधेश्याम अग्रवाल,भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गुरुदेव शरण गुप्ता और किरण बांके बिहारी शर्मा के कांग्रेस में शामिल हुए।
एसपीजी घेरे में है राहुल गांधी
राहुल गांधी हवाई पट्टी,पीतांबरा पीठ और स्टेडियम मैदान,डबरा में जन सभा और ग्वालियर में अचलेश्चर मंदिर और रोड शो में एसपीजी घेरे में रहेंगे। इसके अलावा पुलिस के करीब एक हजार जवान हवाई पट्टी से पीतांबरा पीठ और स्टेडियम मैदान पर तैनात किए गए हैं। बाहर से भी पुलिस बल बुलवाया गया है। स्टेडियम पर मंच से जनता के बीच की दूरी 50 मीटर से ज्यादा रहेगी। राहुल गांधी की पूरी सुरक्षा व्यवस्था एसपीजी अधिकारी खुद देख रहे हैं। वहीं डबरा और ग्वालियर में भी राहुल गांधी की सुरक्षा कड़ी की गई है। शहर के हर चौराहे पर पुलिस का सख्त पहरा है।