ग्वालियर

दो बच्चों के बाप ने पैंट शर्ट उतारकर पहन ली साड़ी, अब कहता है मां बनूंगा

उसका पति महिलाओं की तरह हरकत करने लगा है। शर्ट पैंट छोड़कर अब उसने साड़ी पहनना शुरु कर दिया है और वो बिंदी भी लगाता है।

2 min read
ajab gajab news

ग्वालियर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां के थाटीपुर थाने में एक विवाहित महिला अपने पति के खिलाफ आवेदन लेकर पहुंची। महिला का कहना था कि उसका पति महिलाओं की तरह हरकत करने लगा है। शर्ट पैंट छोड़कर अब उसने साड़ी पहनना शुरु कर दिया है और वो बिंदी भी लगाता है। इतना ही नहीं महिलाओं की तरह तैयार होकर वो नाचता भी है। महिला ने पुलिस से गुजारिश करते हुए आवेदन दिया है कि वो उसके पति को समझाए ताकि उसकी शादीशुदा जिंदगी बच सके।

महिला ने ये भी बताया कि पांच साल पहले उसकी शादी हुई थी। शादी के बाद उन दोनों के दो बच्चे भी हुए। पहले बच्चे के जन्म लेने के समय तक तो सब कुछ ठीक था, लेकिन दूसरे बच्चे के जन्म के समय उसके पति का रवैया बदल गया। महिला का कहना है कि उसका पति महिलाओं की तरह लिबास पहनने लगा है। पहले तो छिप छिपकर वो महिलाओं के कपड़े पहनता था, लेकिन एक दिन सबसे सामने शर्ट-पैन्ट उतारकर महिलाओं के कपड़े पहन लिए।

सालभर पहले छोड़ कर चली गई थी घर, वापस लौटी तो पति बन चुका था महिला
महिला ने बताया कि दूसरे बच्चे के जन्म के समय से ही उसके व्यवहार में परिवर्तन आने लगा था। पति साड़ी पहनने लगा इतना ही मंगलसूत्र और बिंदी भी लगाकर घूमने लगा। महिला का कहना था कि इस बात से नाराज होकर वो साल भर घर छोड़कर भी चली गई थी। उसे लगा कि शायद पत्नी और बच्चों के घर छोड़ने की वजह से वो ठीक हो जाए, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। साल भर बाद जब किसी तरह पत्नी वापस लौटकर आई तब भी उसका पति महिलाओं की तरह ही पेश आया। इस सब से तंग आकर महिला थाने जा पहुंची।

पुलिस ने भेजा काउंसलिंग सेल तब सामने आई हकीकत
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने महिला और उसके पति को काउंसलिंग के लिए महिला काउंसलिंग सेल भेज दिया, जहां पर सारी हकीकत सामने आई। पुलिस के साथ दोनों की बातचीत में पता चला कि उसका पति कुछ किन्नरों के साथ काम करता है। काम के दौरान वो महिला के वेश बनाकर घूमता है। काउंसलिंग में ये भी सामने आया कि महिला का पति पुरुष के रूप में घर से बाहर निकलता था और उसी रूप में वापस आता था। लेकिन घर से बाहर निकलते ही वो महिलाओं की तरह श्रृंगार कर लेता था।

इसके बाद जब पति की हरकतें घर में भी महिलाओं जैसी हो गईं तो पत्नी हैरान रह गई। पत्नी का कहना था कि वो घर में साड़ी पहनकर डांस करने लगता है, जिसकी शिकायत लेकर वो थाने आई है। बहरहाल, पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेकर काउंसलिंग टीम के साथ पति को समझाने में लगी हुई है। काउंसलिंग टीम की कोशिश है कि महिला और उसके पति के बीच सब ठीक हो जाए और उनकी जिंदगियां बर्बाद होने से बच जाए।

Published on:
22 Jan 2018 10:46 am