
newly married couple suicide, मृतक विनोद और पत्नी लक्ष्मी की जीवित अवस्था की तस्वीर (source-patrika)
Gwalior Newly Married Couple Suicide: मध्यप्रदेश के ग्वालियर में एक नवविवाहित दंपनी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना जिले के हस्तिनापुर गांव की है, पति-पत्नी के द्वारा आत्मघाती कदम उठाने से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। पति-पत्नी ने एक ही रस्से से फंदे बनाकर आत्महत्या की है। पुलिस को घटनास्थल से टूटे हुए मोबाइल और एक खाना परसी हुई थाली मिली है, जिसमें से एक भी निवाला नहीं खाया गया है। दोनों की शादी बीते साल अप्रैल 2025 में हुई थी। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो पाया है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हस्तिनापुर गांव में रहने वाले 22 वर्षीय विनोद प्रजापति और उसकी पत्नी 20 वर्षीय लक्ष्मी प्रजापति के शव घर में फांसी के फंदे पर लटके हुए मिले। विनोद का छोटा भाई हिमांशु जब घर पहुंचा तो काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बाद किसी ने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद हिमांशु ने शादी समारोह में गए अपने पिता को फोन किया। पिता तुरंत घर पहुंचे और फिर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़ा तो अंदर विनोद और लक्ष्मी को फांसी के फंदे पर झूलता देख पिता और छोटे भाई के पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई।
पुलिस ने विनोद और लक्ष्मी दोनों के शवों को फांसी के फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच शुरू की। पुलिस को कमरे में विनोद और लक्ष्मी दोनों के मोबाइल टूटे हुए मिले हैं, कमरे का सामान भी बिखरा हुआ था। कमरे में खाने की एक थाली भी परोसी हुई मिली है, जिसमें से एक भी निवाला नहीं खाया गया है। आशंका जताई जा रही है कि पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हुआ और फिर पति-पत्नी ने आत्महत्या की है। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है जिसके कारण आत्महत्या के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो पाया है।
बताया गया है कि विनोद और लक्ष्मी की शादी करीब एक साल पहले अप्रैल 2025 में हुई थी, लक्ष्मी के मायके भिंड में किसी रिश्तेदार की शादी थी, जिसमें शामिल होने के लिए विनोद और लक्ष्मी भिंड गए थे। दोनों एक दिन पहले ही भिंड से लौटकर अपने घर आए थे और दूसरे ही दिन आत्महत्या कर ली। पुलिस दोनों के टूटे हुए मोबाइल फोन को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा है, ताकि कॉल डिटेल, चैट और अन्य डिजिटल जानकारी हासिल की जा सके।
Published on:
21 Jun 2026 03:50 pm
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
