7 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Gwalior news: ‘मेरी बेटी ला दो…’, ट्यूशन से लौट रही रिया नहीं पहुंच पाई घर, अचानक सबको रूला गई

Death of innocent child: छह वर्षीय बच्ची रिया से ट्यूशन से लौटते समय अचानक हादसे का शिकार हो गई और सबको रूला गई।
2 min read
Google source verification
Death of innocent child:बच्ची की मौत (Photo Source - Patrika)

Death of innocent child:बच्ची की मौत (Photo Source - Patrika)

Gwalior news:एमपी के ग्वालियर शहर में मुरार के निबुआपुरा में छह वर्षीय मासूम की करंट लगने से मौत हो गई। बच्ची की मौत के बाद से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। सब यही कह रहे है कि बिना किसी की गलती के बच्ची हम सबको छोड़कर चली गई। मां का रो-रोकर कहती रही मेरी बेटी ला दो। बता दें कि इस मामले में पुलिस ने 29 दिन की जांच के बाद खुलासा किया है। जांच में सामने आया कि ई-रिक्शा चालक चोरी की बिजली से संकरी गली में वाहन चार्ज कर रहा था। खतरे की आशंका के बावजूद उसने लापरवाही बरती, जिसके चलते मासूम की जान चली गई। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है।

इलाज के दौरान मौत

पुलिस के अनुसार 10 जुलाई की शाम निबुआपुरा निवासी शैलेंद्र सिंह राणा की छह वर्षीय बेटी रिया ट्यूशन से घर लौटी थी। घर की देहरी पर चढ़ते समय वह खेलते-खेलते ई-रिक्शा के पास पहुंची और जैसे ही उसने वाहन को छुआ, उसे तेज करंट का झटका लगा। इससे पहले कि वो कुछ समझ पाती करंट की चपेट में आ गई औऱ वहीं गिर पड़ी।

बच्ची को करंट से तड़पता देख आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत बिजली की सप्लाई बंद कराई। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जांच में पता चला कि आरोपी अनमोल शर्मा, जो रिया के घर के सामने किराए से रहता था, रोजाना संकरी गली में ई-रिक्शा खड़ा कर बिजली चोरी कर वाहन चार्ज करता था। स्थानीय लोगों और रिया के परिजनों ने उसे कई बार ऐसा करने से रोका था, लेकिन उसने चेतावनियों को नजरअंदाज कर दिया।

गैरइरादतन हत्या का प्रकरण दर्ज

पुलिस का कहना है कि घटना के समय भी ई-रिक्शा चार्जिंग पर लगा हुआ था। तकनीकी और परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर यह स्पष्ट हुआ कि आरोपी की लापरवाही ही हादसे की वजह बनी। घटना के बाद आरोपी परिवार सहित फरार हो गया था। करीब 29 दिन की जांच के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।