ग्वालियर

महिला बाल विकास मंत्री ने सरकारी कर्मचारियों को दी चेतावनी, बच्ची के पैर छूकर लिया आशीर्वाद

Minister Imartidevi suman: देश के 313 बाल शिक्षा केन्द्रों का शुभारंभ करते हुए इमरती देवी ने कहा, पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और सीएम कमलनाथ ने उन पर जो विश्वास किया है उसी के अनुरूप प्रदेश से कुपोषण को समाप्त करना है। उन्होंने कहा कि आप सभी को इसके लिए अच्छा काम करना है।  
2 min read
• •
Updated: 29 Aug 2019, 11:41 AM IST
Minister Imartidevi suman: inauguration of adarsh ball shiksha kendra
Minister Imartidevi suman: inauguration of adarsh ball shiksha kendra,Minister Imartidevi suman: inauguration of adarsh ball shiksha kendra,Minister Imartidevi suman: inauguration of adarsh ball shiksha kendra

ग्वालियर. अगर किसी ने बच्चों का खाना बेचा तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। गड़बड़ पर छोटे कर्मचारियों पर गाज गिरती है लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। बड़े अफसरों पर भी कार्रवाई की जाएगी। जो केन्द्र अच्छा काम करेगा उसका भोपाल में सम्मान किया जाएगा। यह बात प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री इमरती देवी ने एलएनआइपीई में आदर्श बाल शिक्षा केन्द्रों का शुभारंभ करते हुए कही।

प्रदेश के 313 बाल शिक्षा केन्द्रों का शुभारंभ करते हुए इमरती देवी ने कहा, पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और सीएम कमलनाथ ने उन पर जो विश्वास किया है उसी के अनुरूप प्रदेश से कुपोषण को समाप्त करना है। उन्होंने कहा कि आप सभी को इसके लिए अच्छा काम करना है। उन्होंने कहा,बच्चों का खाना न बेचें, इससे कोई पैसे वाला नहीं बन सकता। ये गरीब परिवार के बच्चे हैं, इसका ख्याल रखें। ईश्वर सभी को देता है, मुझे एक लाख रुपए तनख्वाह मिलती है।

बांटीं टॉफियां
पहले मंत्री ने रेशममिल हजीरा पर आंगनबाड़ी-2 का उद्घाटन किया। यहां उन्होंने चुटकी लेते हुए अफसरों से पूछा कि ये सरकारी है न। इसके बाद एलएनआइपीई पहुंची जहां 313 केन्द्रों का शुभारंभ किया।

फिर मत कहना...
मंत्री इमरती देवी ने कहा मैं किसी भी दिन किसी भी केन्द्र पर आ सकती हूं, अगर गड़बड़ मिली तो फिर मत कहना ये क्या हुआ? हमें ऐसे प्रयास करने हैं कि इस केन्द्र से निकलने वाला बच्चे किसी से कम न हों।

नहीं मिलता अच्छा खाना
मंत्री ने प्रमुख सचिव व आयुक्त से कहा आंगनबाड़ी केन्द्रों के लिए नाश्ता व भोजन की व्यवस्था स्कूलों से अलग की जाए। उन्होंने कहा लोग धार्मिक कार्यों में खर्च करते हैं उतना पैसा बच्चों पर खर्च करें तो हमारा प्रदेश आगे होगा।

अधिकारियों को एक-एक केन्द्र गोद
कलेक्टर अनुराग चौधरी ने कहा कि प्रत्येक अधिकारी को एक-एक आंगनबाड़ी केन्द्र गोद दिया गया है। कार्यक्रम में विधायक मुन्नालाल गोयल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र शर्मा, मोहन सिंह राठौर आदि ने भी विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर इन केन्द्रों को सहयोग करने वाले शहर के प्रमुख व्यवसायी जीडी लड्ढा, हेमन्त निगम, धर्मेन्द्र श्रीवास्तव, संध्या तिवारी को सम्मानित किया गया।

बच्ची के पैर छूतीं मंत्री इमरती देवी

Updated on:
29 Aug 2019, 11:41 AM IST
Published on: