ग्वालियर

रात 9.30 बजे तक घर नहीं पहुंची ग्वालियर की अनन्या, सुबह घर आई बुरी खबर, 37 मिनट में सब खत्म

Gwalior crime news: नाबालिग लड़की के शादी से मना करने पर उसके दोस्त ने कार में बैठाकर जान ले ली। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे पूछताछ जारी है।
2 min read
शादी से इंकार करने पर दी सजा, प्रतिकात्मक फोटो (Photo Source: AI Image)
शादी से इंकार करने पर दी सजा, प्रतिकात्मक फोटो (Photo Source: AI Image)

Gwalior news: मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक नाबालिग के द्वारा शादी से मना करने पर आरोपी ने उसकी जान ले ली। शव को कैंसर पहाड़ी पर फेंककर भाग गए। जानकारी मिली है कि लड़की साड़ियों की दुकान पर काम करती थी। रात के काम खत्म कर लौट रही थी।

आरोपी रास्ते में कार लेकर उसके इंतजार में बैठे थे, बात करने के बहाने उसे कार में बैठा लिया और मार डाला। रात तक वह घर नहीं लौटी तो परिजन को चिंता हुई रात एक बजे तक उसे तलाशा, कहीं पता नहीं चला तब कंपू थाने जाकर घटना बताई। सुबह-सुबह उसका शव पहाड़ी पर झाड़ियों में मिली। पुलिस ने इस मामले में इशान खान और उसके साथी को गिरफ्तार किया है। मंगलावर को दोनों से कड़ी पूछताछ की जाएगी। आज भी कई बड़े खुलासे हो सकते हैं।

शादी करना चाहता था इशान

जानकारी के मुताबिक कंपू निवासी अनन्या खान (परिवर्तित नाम) की उसके दोस्त इशान खान निवासी महलगांव, विश्वविद्यालय ने जान ले ली। इसमें इशान का दोस्त और रिश्तेदार अरबाज भी शामिल था। इशान, अनन्या से शादी करना चाहता था। लेकिन परिजन ने अनस खान निवासी मुरैना से उसका रिश्ता तय किया था। इशान को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। वह अनन्या पर शादी के लिए दबाव बना रहा था। रात को इशान ने अरबाज खान निवासी महलगांव के साथ प्लान बनाया कि अनन्या शादी के लिए राजी नहीं होगी तो उसे मार देगा।

मोबाइल में मिला बातचीत का ब्यौरा

आदिल ने बताया, अनन्या उनकी भांजी थी। जब वह रात 9.30 बजे तक नहीं आई तो उसे फोन लगाया। थोड़ी देर में फोन स्विच ऑफ हो गया तब चिंता हुई। परिजन को इशान पर शक हुआ क्योंकि अनन्या कहती थी वह उसे तंग करता है, इसलिए रात एक बजे इशान के घर जाकर अनन्या के बारे में पूछा। आदिल ने बताया इशान घर पर था, उसने अनन्या से मुलाकात होने से साफ मना कर दिया। इशान का फोन खंगाला उसमें अनन्या से चैटिंग और बात का ब्यौरा मिला तो उसका फोन कब्जे में ले लिया और रात करीब दो बजे कंपू थाने आकर घटना बताई। पुलिस का कहना है सुबह अनन्या का शव मिला तो इशान को तलाशा तो वह घर पर मिल गया।

37 मिनट में घर लौटा

मास्टरमाइंड इशान की बहन की ससुराल अनन्या के घर के पास है। इसलिए अनन्या से दोस्ती थी। उसने अनन्या से शादी का प्रस्ताव रखा था लेकिन मुरैना में रिश्ता तय होने के बाद आरोपी से बात करना बंद दिया था। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि अनन्या नया बाजार में साड़ी की दुकान पर काम करती थी। सुबह 11 बजे जाती है और रात 9 बजे तक लौटती है। इसलिए रात के समय अरबाज के साथ किराए पर कार लेकर आया। अनन्या के घर लौटने से पहले केआरजी कॉलेज के पास इंतजार में खड़ा हो गया। रात 9 बजकर 03 मिनट पर अनन्या आई तो उसे बात करने के बहाने जबरिया कार में बैठाया। अरबाज कार ड्राइव कर रहा था। अनन्या से कहा अनस से नाता तोड़कर उससे शादी का वादा करे लेकिन वह तैयार नहीं हुई तो चलती कार में उसकी जान ले ली और कैंसर पहाड़ी पर फेंककर रात 9.40 बजे घर जाकर दुबक गया।

आरोपियों से पूछताछ

नाबालिग लड़की का शव मिलने के मामले में इशान औरक उसके दोस्त सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वारदात में और कितने लोग शामिल हैं, इस संबंध में दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।- रॉबिन जैन, सीएसपी इंदरगंज सर्किल

Updated on:
01 Sept 2026 12:52 pm
Published on:
01 Sept 2026 12:04 pm