
Indian Railways: रेलवे का मेगा ब्लॉक (Photo Source: AI Image)
Gwalior news: आने वाले दिनों में अगर आप ट्रेन से सफर करने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। यात्रियों को जानकारी के लिए बता दें कि फरीदाबाद रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्य का असर एमपी के ग्वालियर रेलवे स्टेशन से दिल्ली की ओर आने-जाने वाले रेल यात्रियों पर पड़ेगा। काम के चलते 1 सितंबर से 15 अक्टूबर तक फरीदाबाद स्टेशन पर पावर एवं ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा। इस दौरान 43 ट्रेनों के प्लेटफॉर्म बदले जाएंगे और 20 ट्रेनों का निर्धारित ठहराव नहीं होगा। इन 43 ट्रेनों में 17 अप और 26 डाउन दिशा की ट्रेनें शामिल हैं।
प्लेटफॉर्म 3 की ट्रेनों को प्लेटफॉर्म 4 और प्लेटफॉर्म 2 की ट्रेनों को प्लेटफॉर्म 1 से संचालित किया जाएगा। ग्वालियर के यात्रियों के लिए 22199 ग्वालियर-बांद्रा टर्मिनस सुशासन सुपरफास्ट एक्सप्रेस 31 अगस्त से 14 अक्टूबर तक प्लेटफॉर्म 2 के बजाय प्लेटफॉर्म 1 से चलेगी। वहीं 22200 बांद्रा टर्मिनस-ग्वालियर सुशासन सुपरफास्ट एक्सप्रेस इसी अवधि में प्लेटफॉर्म 3 के बजाय प्लेटफॉर्म 4 से संचालित होगी।
यात्रियों को जानकारी के लिए बता दें कि 12138 पंजाब मेल, 20986 श्री माता वैष्णो देवी कटरा-कोटा साप्ताहिक एक्सप्रेस, 11450 श्री माता वैष्णो देवी कटरा-जबलपुर एक्सप्रेस, 16032 अंडमान एक्सप्रेस और 16318 हिमसागर एक्सप्रेस 31 अगस्त से 14 अक्टूबर तक फरीदाबाद नहीं रुकेंगी। वहीं 19326 अमृतसर इंदौर एक्सप्रेस, 11842 कुरुक्षेत्र-खजुराहो एक्सप्रेस, 19020 हरिद्वार-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस, 12920 मालवा एक्सप्रेस, 14622 फिरोजपुर-नांदेड एक्सप्रेस, 22918 हरिद्वार-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस और 19308 ऊना हिमाचल-इंदौर एक्सप्रेस का ठहराव 1 सितंबर से 15 अक्टूबर तक नहीं होगा।
ब्लॉक के कारण 20 ट्रेनों का फरीदाबाद स्टेशन पर ठहराव नहीं होगा। इनमें डाउन दिशा की 8 और अप दिशा की 12 ट्रेनें शामिल हैं। 12919 मालवा एक्सप्रेस का ठहराव 31 अगस्त से 14 अक्टूबर तक नहीं होगा। 12615 ग्रैंड ट्रंक एक्सप्रेस, 18477 पुरी-योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस और 12625 केरल सुपरफास्ट एक्सप्रेस 30 अगस्त से 13 अक्टूबर तक फरीदाबाद नहीं रुकेंगी। वहीं 14309 उज्जैनी एक्सप्रेस, 14317 योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस, 14621 नांदेड-फिरोजपुर कैंट एक्सप्रेस तथा 11077 पुणे-जम्मूतवी एक्सप्रेस का ठहराव 31 अगस्त से 14 अक्टूबर तक समाप्त रहेगा।
Updated on:
31 Aug 2026 04:16 pm
Published on:
31 Aug 2026 04:16 pm
