ग्वालियर

मंदिर की गददी का रटटा:सेवादार को गले और पसली में चाकू घोंपे

सेवादार को तीन लोगों ने चाकू मार दिए
सेवादार को गले और पसली में चाकू घोंपे

मंदिर की गद्दी पर काबिज होने की चाहत में खून खराबा हो गया। मंदिर के सेवादार को बुधवार देर रात तीन लोगों ने चाकू मार दिए। वारदात में तीन लोगों के नाम सामने आए हैं। फिलहाल घायल को इलाज के लिए भर्ती कराया है। उनकी हालत गंभीर है

पुलिस का कहना है डोंगरपुर (सिरोल) में बागवाले मंदिर की गददी को लेकर खून खराबा हुआ है। मंदिर के पुराने पुजारी हरिदास बाबा के चेले योगेन्द्रदास और चंद्रशेखर दोनों मंदिर की गददी पर काबिज होना चाहते हैं। इसे लेकर दोनों में अंदरुनी दुश्मनी ठनी है। अभी तक दोनों पक्षों में बातों में तनातनी होती रही है लेकिन अब गददी की चाहत का फितूर बढ़ गया है। बुधवार रात योगेन्द्रदास को चंद्रशेखर उनके साथी कैलाश बघेल और मोहन कुशवाह ने घेर लिया। इन लोगों में फिर गददी को लेकर विवाद हुआ। योगेन्द्रदास को इन लोगों ने डंडे से मारा और उनकी गर्दन औरपसली में चाकू घोंपकर भाग गए। बागवाले बाबा मंदिर का परिसर करीब 15 हजार वर्गफीट में फैला है। मंदिर की गददी का मसला अदालत में भी विचाराधीन है।

जख्मी हालत में खदेड़ा

सिरोल थाना टीआइ गोविंद बागोली ने बताया, योगेन्द्रदास दो साल से बागवाले मंदिर में सेवादार हैं। रात को वह मंदिर में सो रहे तब उन पर जानलेवा हमला हुआ। योगेन्द्रदास ने चंद्रशेखर , कैलाश बघेल और मोहन कुशवाह पर हमले का शक जताया है। उनका कहना है वह नींद में थे तब हमलावरों ने उसे घेरा, आहट सुनकर उन्होंने कंबल हटाया तो दो लोग पलंग के पास और दो सिर के पीछे खड़े थे उन्होंने उठने का प्रयास किया तब उन पर चाकू से हमला कर पहला वार उनके गले और दूसरा पसली में लगा है। जख्मी हालत में उन्होंने डंडा उठाकर बचाव शोर मचाया तो हमलावर भाग गए। टीआइ बागोली का कहना है अज्ञात आरोपियों पर केस दर्ज किया है।

Updated on:
16 Apr 2026 06:33 pm
Published on:
16 Apr 2026 06:33 pm