ग्वालियर

Monsoon News: मौसम विभाग की भविष्यवाणी, एमपी में रफ्तार पकड़ेगा मानसून

Monsoon News: तीन से चार दिन में मानसून की पूर्वी शाखा भी आगे बढ़ेगी, जिससे बंगाल की खाड़ी से भी नमी का आना शुरू होगा। 20 जून के बाद प्री मानसून की हलचलों में तेजी आएगी।

2 min read
Monsoon News

Monsoon News: राजस्थान से आ रही गर्म हवा की वजह से लगातार चौथे दिन शहर हीटवेव की चपेट में रहा। भीषण गर्मी के चलते शाम को शहर का मौसम बदल गया। 45 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से आंधी चली, उसके बाद गरज चमक के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई। शाम सात बजे झमाझम बारिश से शहर तर हो गया। बारिश से गर्मी की लू उतर गई।

प्री मानसून (mp ka monsoon) की पहली झमाझम बारिश ने लोगों को गर्मी से बड़ी राहत दी। मौसम विभाग ने बुधवार को भी हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। तापमान 43 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज हो सकता है।

ग्वालियर प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्म शहर

18 किलो मीटर प्रतिघंटा की गति से राजस्थान की गर्म हवा का चलना शुरू हो गया। इस कारण आसमान से आग बरसने लगी। हीटवेव व उमस के कारण दिन में शहर की सडक़ों पर लोगों की भीड़ कम रही। गर्मी के कारण हल्के बादल छाए गए और आंधी चलना शुरू हो गई। मौसम ने अचानक करवट बदली। अधिकतम तापमान सामान्य से 4.2 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। इसके अलावा ग्वालियर प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्म रहा है।

तीन दिन में मानसून भी आगे बढ़ेगा (mp me monsoon kab aayega)

  • जम्मू कश्मीर में नया पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है, जिससे अरब सागर से नमी का आना शुरू होगा। इसके अलावा तीन से चार दिन में मानसून की पूर्वी शाखा भी आगे बढ़ेगी, जिससे बंगाल की खाड़ी से भी नमी का आना शुरू होगा। 20 जून के बाद प्री मानसून की हलचलों में तेजी आएगी। सुबह से लेकर दोपहर तक गर्मी रहेगी और शाम को आंधी बारिश की संभावना बनेगी।
  • बारिश के कारण तापमान में भी दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना रहेगी, लेकिन उमस भरी गर्मी बेहाल करेगी।
  • 19 जून को पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में ओले गिरने की भी संभावना है। खासतौर पर अगले 24 घंटे के दौरान पश्चिमी मध्य प्रदेश में छिटपुट भारी बारिश की संभावना बन रही है। बैतूल, हरदा, इंदौर, धार, अगरमालवा, गुना, अशोकनगर, भिंड, शाजापुर, भोपाल, रायसेन, बुरहानपुर, खंडवा, राजगढ़, नर्मदापुरम, अलिराजपुर, मुरैना, सिंगरौली और सीधी में बारिश के आसार हैं।

अधिकतम तापमान-44.2 डिसे
न्यूनतम तापमान- 33.0 डिसे
हवा की गति- 50 किमी प्रतिघंटा

पारे की चाल

समय तापमान
05:30 34.6
08:30 37.8
11:30 41.6
14:30 43.8
17:30 42.8

Updated on:
28 Oct 2024 05:03 pm
Published on:
19 Jun 2024 08:09 am
Also Read
View All

अगली खबर