ग्वालियर

अटके मानसून ने पकड़ी रफ्तार, 48 घंटे में होगी एंट्री, 12 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट!

Monsoon Update: प्रदेश में भीषण गर्मी के बाद बारिश ने राहत दी, लेकिन हादसों का सिलसिला भी शुरू हो गया। ग्वालियर में दीवार गिरने से 4 की मौत, कई घायल। अगले 48 घंटे में मानसून के बढ़ने के संकेत मिले हैं। (mp weather)

2 min read
Jun 14, 2025
Monsoon Update Monsoon arrival mp weather (फोटो सोर्स- ANI)

mp weather: प्रदेश में एक सप्ताह से भीषण गर्मी से शुक्रवार को थोड़ी राहत मिली। कई जिलों में तेज हवा के साथ बारिश हुई, पर इससे कई हादसे हो गए। दीवार और बिजली गिरने से छह की मौत हो गई। राजधानी में आठ दिन बाद पारा 40 डिग्री दर्ज किया गया, वहीं 8 जिलों में पारा 40 डिग्री से कम रहा।

मौसम वैज्ञानिक पीके रैकवार ने बताया, स्थितियां अनुकूल होती जा रही हैं। 15 दिन से मानसून मुंबई के आसपास अटके अटका मानूसन 24 से 48 घंटे में आगे बढ़ने के आसार हैं। (Monsoon Update) आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा पर बने चक्रवात और कर्नाटक तक फैली द्रोणिका से मानसून के आगे बढने की गति तेज हो सकती हैं। शनिवार से मानसून के प्रभाव बढने की संभावना है। 17 जून को इसके प्रदेश में प्रवेश की उम्मीद है।

12 जिलों में आंधी- बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार मानसून 15-16 जून के बाद आगे बढ़ सकता है। इसी कारण आज शनिवार को भोपाल, इंदौर, उज्जैन, और नर्मदापुरम संभाग के जिलों में तेज आंधी-बारिश की संभावना बढ़ गई है। प्रदेश में मानसून का 18 जून तक प्रवेश होने की संभावना जताई जा रही है।

हीटवेव से परेशान ग्वालियर, आंधी बारिश ने दी राहत

राजस्थान से आ रही गर्म हवा से शुक्रवार को भी शहर भीषण गर्मी से झुलसा। दोपहर में पारा 44.5 डिग्री सेल्सियस पहुंचने से सड़कों पर लोगों की भीड़ कम हो गई। दोपहर में हुई ओवर हीट के कारण देर शाम मौसम बदल गया। 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से आंधी चली। इससे शहर अस्तव्यस्त हो गया। बिजली गुल हो गई। हालांकि, आंधी के बाद हुई झमाझम बारिश ने गर्मी का दम निकाल दिया। तापमान में 16.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने से शाम साढ़े पांच बजे 28 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। इससे गर्मी से राहत मिल गई। ग्वालियर प्रदेश में दूसरा सबसे ज्यादा गर्म शहर रहा है। पहले नंबर पर खजुराहो रहा।

Updated on:
14 Jun 2025 09:34 am
Published on:
14 Jun 2025 08:07 am
Also Read
View All

अगली खबर