ग्वालियर

ससुराल में दो जेठ बहू के साथ करते थे ‘गंदा काम’, कहते थे- ऐसा करने तुम्हारा पति ठीक हो जाएगा

MP News: मध्यप्रदेश के ग्वालियर में एक महिला ने अपने दोनों जेठ पर गैंगरेप का आरोप लगाया है।

2 min read

MP News: मध्यप्रदेश के ग्वालियर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक महिला ने अपने जेठों पर गैंगरेप करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर दोनों जेठों पर एफआईआर दर्ज कर ली है।

पीड़िता के अनुसार, उसके पति की तबियत अक्सर खराब रहती थी। वह इलाज के लिए महीने में 20-20 दिन तक हुसैन टेकरी शरीफ जावरा जाता है। महिला के द्वारा जेठों का विरोध किया तो उनका कहना था कि ऐसा करने से तुम्हारा पति जल्दी ठीक हो जाएगा। महिला ने पति को यह बात बतानी चाही तो उसने कहा कि मैं ठीक हो रहा हूं तो तुम्हें क्या दिक्कत है?

महिला ने बताया कि वह डबरा की निवासी है। उसका निकाह 5 मई 2023 को डबरा में ही हुआ था। निकाह के बाद ससुराल में एक साल तक सब ठीक रहा। उसके बाद पति का स्वास्थ्य खराब रहने लगा। जिसके कारण वह बार-बार रतलाम जिले के जावरा जाने लगे।

बात 10 जनवरी की है, जब पति जावरा गए थे। तभी मंझला जेठ कमरे के अंदर घुस गया और कई बार दुष्कर्म किया। विरोध करने 10 महीने की बेटी की हत्या करने की धमकी दी। इसके बाद बड़ा जेठ कमरे में आया और उसने भी दुष्कर्म किया।
फरवरी महीने में जब पति जावरा से घर वापस लौटा तो उसे सारी बातें बताई, लेकिन पति ने मेरी बातों को झूठा बता दिया।

फिर मेरे साथ मारपीट की। 23 फरवरी को हम दूसरे घर में शिफ्ट हो गए। वहां पर भी पति की गैरमौजूदगी में जेठ आकर दुष्कर्म करके चले जाते थे। पीड़िता परेशान होकर मायके आ गई। यहां पर पति लेने आया तो उसने ससुराल जाने से मना कर दिया। परिजनों के कारण पूछने के बाद पूरी आपबीती बताई।

इसके बाद पीड़िता रविवार को परिजनों के साथ थाने पहुंची और दोनों जेठ के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने पुलिस को बताया कि दोनों आरोप झूठे हैं।

Published on:
15 Sept 2025 05:03 pm
Also Read
View All

अगली खबर