ग्वालियर

MP Weather Alert: नया पश्चिमी विक्षोभ, मौसम विभाग का ताजा अलर्ट 48 घंटे में बढ़ेगी ठंड

MP Weather: सर्द हवा की रफ्तार कम होने से उछला तापमान, 48 घंटे में फिर आएगी पारे में गिरावट, नया पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है कश्मीर में, तीसरे सप्ताह में कोहरे की हो सकती है दस्तक, जेट स्ट्रीम हवा की वजह से बदला मौसम

less than 1 minute read

MP Weather Update: जम्मू-कश्मीर से आ रही सर्द हवा की रफ्तार धीमी हो गई है। इससे शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 4.6 से बढक़र 7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। पिछले दो दिन की तुलना में सर्दी कम रही और धूप ने भी राहत दी। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे में न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के आसार जताए हैं। अगले हफ्ते कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है, अंडमान निकोबार के पास कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है, जिससे जेट स्ट्रीम हवा व उत्तर हवा चलना बंद होगी। इससे सर्दी से राहत मिलेगी, लेकिन तीसरे हफ्ते में कोहरा दस्तक दे सकता है।


दिन में उत्तरी हवा शांत रहने से तेज धूप निकली, जिससे दोपहर में काफी राहत रही। अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 1.1 डिग्री सेल्सियस कम रहा। सर्दी से बचने के लिए लोग दिन में धूप में खड़े नजर आए। सूर्य अस्त होने के बाद सर्दी बढ़ गई। शाम साढ़े पांच बजे तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

आगे क्या

  • 14 व 15 दिसंबर को उत्तरी हवा का चलना जारी रहेगी, लेकिन गति धीमी पड़ गई है। क्योंकि उत्तर पाकिस्तान के पास पश्चिमी विक्षोभ आ चुका है। यह दो दिन में कश्मीर पहुंच सकता है।
  • पश्चिमी विक्षोभ से कश्मीर में फिर से बर्फबारी होगी, इसके गुजर जाने के बाद हवा का रुख बदलेगा। अगले हफ्ते के मध्य से फिर तापमान में गिरावट शुरू होगी।
  • 14 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 5 से 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हो सता है। हालांकि शीतलहर की संभावना नहीं है।

पारे की चाल


समय - तापमान
05:30 08.4
08:30 09.2
11:30 19.6
14:30 23.4
17:30 18.2

Updated on:
14 Dec 2024 08:10 am
Published on:
14 Dec 2024 08:09 am
Also Read
View All

अगली खबर