MP Weather Effects on Crops Farmers Worried: राजस्थान से आ रही गर्म हवाओं ने बदला मौसम का मिजाज, एमपी के किसान परेशान, गेहूं, चना और सरसों का उत्पादन घटने की आशंका ने बढ़ाई चिंता...
MP Weather Effects on Crops Farmers Worried: राजस्थान से आ रही गर्म हवा से शहर सहित अंचल का मौसम बदल गया है। दिन व रात का तापमान सामान्य से ऊपर पहुंच गया और सर्दी घट गई। दिन व रात में सर्दी घटने की वजह से किसानों की चिंता बढ़ गई। क्योंकि सर्दी जल्द विदा होने से गेहूं, चना व सरसों का उत्पादन घट सकता हैं। समय से पहले ही फसल पक जाएगी। दाना भी कमजोर हो जाएगा। सब्जियों की फसलें भी प्रभावित होंगी। रबी के सीजन की सब्जी जल्द खराब होने से महंगाई भी आ सकती है।
रविवार को शहर सहित जिले में मध्यम से घना कोहरा छाया। ग्वालियर एयरपोर्ट पर दृश्यता शून्य रही, लेकिन सूर्योदय के बाद कोहरा छट गया। इससे धूप तेज हो गई। हवा में भी गर्माहट रही। दोपहर में धूप की चुभन बढ़ गई। इससे दिन में लोग धूप में खड़े नहीं हो पाए। हवा भी गर्म रही। अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 2.8 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। बीते दिन की तुलना में कोहरे से 2 डिग्री सेल्सियस गिरावट दर्ज हुई। जबकि न्यूनतम तापमान 12.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 4.3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। रात में भी सर्दी नहीं रही।
-जम्मू कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। पूर्वी राजस्थान के ऊपर समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर ऊपर चक्रवातीय घेरा बना हुआ है।
-पश्चिमोत्तर भारत के ऊपर 240 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से जेट स्ट्रीम हवा चल रही है।
-नया पश्चिमी विक्षोभ 3 व 8 फरवरी को आएगा।
-इन सिस्टम की वजह से उत्तरी हवा नहीं चलेगी। इस कारण तापमान में गिरावट की संभावना नहीं है, लेकिन बादल छाने से दिन के तापमान में गिरावट आ सकती है।
समय - तापमान
05:30 - 13.6
08:30 - 13.8
11:30 - 22.0
14:30 - 26.6
17:30 - 24.2
दिन का तापमान बढ़ रहा है। इससे हर फसल प्रभावित होगी। क्योंकि फसल समय से पहले पक जाएगी, जिससे उत्पादन में गिरावट आएगी। किसानों को खेतों में नमी बनाकर रखना होगी।
- डॉ राज सिंह कुशवाह, कृषि वैज्ञानिक