6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमपी में 35 हजार रुपए सस्ता हुआ सोना, दाम में जबर्दस्त गिरावट से बढ़ी जेवर की मांग

Gold Price- 15 से गूंजेगी शहनाई, 35 दिन में लुढ़के सोना-चांदी,

2 min read
Google source verification
Gwalior Gold Rate

Gwalior Gold Rate- Demo pic

Gold Price- मध्यप्रदेश में नौ दिन बाद फिर से शहनाई की गूंज सुनाई देगी। 20 अप्रेल को अक्षय तृतीया के अबूझ मुहूर्त में प्रदेश में तगड़ा सहालग रहने वाला है। ऐसे में सराफा बाजार फिर गुलजार होगा। इसकी बड़ी वजह सोना और चांदी के भाव में आई भारी गिरावट है। पिछले 35 दिनों में सोना 35 हजार रुपए प्रति दस ग्राम सस्ता हो चुका है तो चांदी भी 1.66 लाख रुपए प्रति किलो तक सस्ती हुई है। ऐसे में सराफा कारोबारियों में इस सहालग से खासी उम्मीदें जागी हैं। सोना-चांदी में इस जोरदार गिरावट से ग्वालियर में जेवर की भी जबर्दस्त मांग बढ़ी है।

इस बार खरीदी का नया ट्रेंड

स्थानीय सराफा बाजार में इस बार खरीदारी का नया ट्रेंड दिख रहा है। पिछले सालों की तुलना में सोना चांदी के रेट Gold Price- अभी भी ज्यादा है। शादियों में प्राय: भारी सेट खरीदे जाते हैं। ऐसे में 22 और 24 कैरेट के बजाय 9, 14 और 18 कैरेट गोल्ड की मांग बढ़ी है। इस प्रकार कम बजट में भी शादी-ब्याह में लेन-देन के लिए जेवर खरीदे जा रहे हैं।

सोना-चांदी व्यवसायी संघ लश्कर के अध्यक्ष पुरुषोत्तम जैन का कहना है कि 18 कैरेट ज्वेलरी की सबसे ज्यादा डिमांड हो गई है। यह सस्ती होने के साथ टिकाऊ भी रहती है। इसलिए लोग 18 कैरेट ज्वेलरी को ज्यादा पसंद कर रहे हैं। सराफा कारोबारी भी इसके रेडीमेड जेवर ज्यादा बनवा रहे हैं।

महज 35 दिनों में सोना 35 हजार रुपए सस्ता

सराफा कारोबारी बताते हैं कि बाजार में पूछपरख पहले की तुलना में ज्यादा हो गई है। सोना चांदी के दामों में आंशिक गिरावट के कारण लोग खरीदारी करने ​निकल रहे हैं। जनवरी के अंतिम दिनों की तुलना में अब सोना और चांदी के भाव बेहद कम हैं। स्थानीय बाजार में 29 जनवरी को सोने के भाव 184500 रुपए प्रति दस ग्राम था जबकि 5 अप्रेल को इसका रेट 149500 रुपए प्रति दस ग्राम रहा। इसी तरह 29 जनवरी को चांदी 405000 रुपए प्रति किलो के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई थी वहीं 5 अप्रेल को सराफा में इसके भाव 239000 रुपए प्रति किलो रहे। महज 35 दिनों में सोना 35 हजार रुपए सस्ता हो गया है।

इसलिए बढ़ा 9 से 18 कैरेट सोने का क्रेज

18 कैरेट सोना 22 कैरेट से सस्ता। कम बजट में भी भारी सेट खरीदे जा रहे हैं।
24 कैरेट सोना नरम होता है। 18 या 14 कैरेट धातुओं के मिश्रण अधिक टिकाऊ होता है।
18 कैरेट सोने में स्टोन व हीरों की पकड़ मजबूत होती है। रोज पहनने के लिए अच्छा।
आंखों से 18 व 22 कैरेट का अंतर करना मुश्किल है। शान- ओ-शौकत बनी रहती है।

35 दिन में 35 हजार की बचत- सोना स्टैंडर्ड पक्की- चांदी

सोना 184500 रुपए प्रति दस ग्राम 29 जनवरी को
सोना 149500 रुपए प्रति दस ग्राम 5 अप्रेल को
चांदी 405000 रुपए प्रति किलो 29 जनवरी को
चांदी 239000 रुपए प्रति किलो 5 अप्रेल