31 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रील बनाने 100 की रफ्तार में दौड़ाई कार, बच्चे को टक्कर मारी 35 फीट उछला

कार सवार युवक गाड़ी को सेल्फ ड्राइविंग पर किराए लाए थे। कार मालिक मुंबई रहता है। कार सवार युवक कॉलोनी में जिस जगह से आ रहे थे वहां नशेबाजों का अडडा है।

2 min read
Google source verification

ग्वालियर। घर से खेलने निकले 12 साल के लडक़े को 100 की रफ्तार में भाग रही कार ने सामने से टक्कर मार दी। सीधी टक्कर में लडक़ा उछल करीब 35 फीट दूर गिरा। उसे सिर से पैर तक गहरी चोट आई हैं। दहलाने वाला हादसा महाराजपुरा की बीएसएफ कॉलोनी का है। कार में छह लोग थे। फुटेज में दिखा है कार सवार तेज रफ्तार में गेट खोलकर कार दौड़ा रहे थे। जिस जगह से कार सवार निकले हैं वहां नशेबाजों की जमात लगती है। लडक़े के परिजन और पुलिस की नजर में कार सवार भी नशे में रहे हें और स्टंट की रील बनाने के लिए तेज रफ्तार भगाई है। कार सवार एक आरोपी पकड़ा गया है बाकी फरार हैं।
रवीश पांडेय निवासी ए-55 बीएसएफ कॉलोनी ने बताया, बहन और भांजा प्रथम (12) उनके साथ ही रहते हैँ। शनिवार शाम करीब 5.15 बजे प्रथम खेलने के लिए निकला था। घर से कुछ दूर पहुंचा था कि सामने से कार एमपी 07 एइ 7644 ने करीब 100 की रफ्तार में आई। प्रथम पैदल जा रहा था कार को तेज रफ्तार में आते देखा तो बचने की कोशिश की लेकिन उसे हिलने का भी मौका नहीं मिला। उसे सामने से टक्कर मारकर कार मकान की दीवार में घुस गई उसके सारे एयर बैग खुल गए।

35 फीट दूर गिरा, जिंदा है देखा भाग गए

रवीश का कहना है उस वक्त वह छत पर खड़े थे। हादसा उनकी आखों के सामने हुआ। कार की सीधी टक्कर से प्रथम हवा में उछल कर करीब 35 फीट दूर गिरा। कार में छह लोग सवार थे। एक्सीडेंट इतना भयावह था कि कार का इंजन भी नीचे गिर गया। उसमें छह युवक सवार थे। एक्सीडेंट के बाद कार सवारों चार युवक तो उतरकर भाग गए। दो युवक प्रथम के पास आए उसकी सांस चलती देखी और भाग गए। एक्सीडेंट में प्रथम बुरी तरह जख्मी हुआ। उसके सिर से पैर तक गहरी चोट आईं। तुरंत उसे उठाकर अस्पताल लाए यहां चिकित्सकों ने उसकी हालत नाजुक बताई है।
सेल्फ ड्राइविंग, किराए की कार
कार सवार युवक गाड़ी को सेल्फ ड्राइविंग पर किराए लाए थे। कार मालिक मुंबई रहता है। कार सवार युवक कॉलोनी में जिस जगह से आ रहे थे वहां नशेबाजों का अडडा है। दिन भर यहां नशेडिय़ों की जमात लगती है। आशंका है कि कार सवार भी नशा करने आए थे।

स्टंटबाजी, रील बनाने में हादसा

रवीश का कहना है कॉलोनी में सीसीटीवी लगे हैं फुटेज में कार सवार युवक गेट खोलकर गाड़ी भगाते दिखे हैं। आशंका है स्टंटबाजी की रील बनाते की धुन में प्रथम को टक्कर मारकर भागे हैं।

फुटेज से पहचान

खेलने जा रहे लडक़े को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मारी है। घटना में लडक़ा गंभीर जख्मी हुआ है। उसके गहरी चोट आई हैं। उसे टक्कर मारने के बाद कार चालक का सतुंलन बिगड़ा है और गाड़ी मकान की दीवार से टकरा कर थम गई। कार सवार सभी आरोपी फरार हो गए। सीसीटीवी से आरोपियों की पहचान की जा रही है।
नागेन्द्र सिंह सिकरवार सीएसपी महाराजपुरा सर्किल