MP Weather Update: आज साफ हो जाएगा आसमान, हवा का रुख बदलेगा, रात में गिरेगा पारा, बढ़ने लगेगी ठंड
MP Weather Update: अरब सागर से आ रही नमी के कारण ग्वालियर शहर का मौसम बदल गया है। शनिवार को बादलों के कारण पांच घंटे तक उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। लेकिन तापमान सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज हुआ, इससे शाम को ठंडक महसूस हुई और रात में गर्मी से राहत मिल गई।
मौसम विभाग (IMD) के अनुसार अगले 24 घंटे में आसमान साफ हो जाएगा। हवा के रुख में भी बदलाव आएगा, इससे रात के तापमान में गिरावट आएगी। रात में ठंड की शुरुआत होगी अगले हफ्ते तक तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के नीचे आ सकता है।
अरब सागर व बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इससे दक्षिण भारत व महाराष्ट्र का मौसम प्रभावित हो गया है, लेकिन मध्य प्रदेश में भी हवा में नमी आ रही है, इससे बादल छा गए हैं। शिवपुरी तक हल्की बारिश भी हुई है, लेकिन ग्वालियर में बूंदाबांदी हुई। बूंदाबांदी से सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक उमस रही। अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस से घटकर 32.1 डिग्री सेल्सियस पर आ गया।