ग्वालियर

मौसम विभाग का नया अपडेट, आज फिर गिरेगा पारा, यलो अलर्ट जारी

Mp weather: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में रात में चली शीतलहर, पारा 6 डिग्री सेल्सियस पर, मौसम विभाग के मुताबिक आज भी गिरावट के आसार, राजस्थान में बने प्रति चक्रवात से बढ़ी सर्द हवा की गति, सर्दी का येलो अलर्ट जारी
less than 1 minute read
MP Weather update

MP Weather Update: राजस्थान में बने प्रति चक्रवात से उत्तरी हवा की गति बढ़ गई। इससे न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस पर आ गया और रात में शीतलहर भी चली। दिन में भी सर्द हवा का चलना जारी रहा। मौसम विभाग ने 15 दिसंबर को तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस गिरावट के आसार जताए हैं। 16 दिसंबर से उत्तरी हवा की गति धीमी हो जाएगी, जिससे तापमान में बढ़ोतरी होगी और सर्दी से हल्की राहत मिलेगी।


शनिवार को सुबह सर्द हवा चलने से सुबह साढ़े आठ बजे तक तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं हो सकी है। सर्दी से लोग कांप गए। 10 बजे के बाद धूप तेज हुई तक हल्की राहत मिली। दोपहर 2:30 बजे तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 0.8 डिग्री कम रहा।

आगे क्या

  • मौसम विभाग ने 15 दिसंबर को सर्दी का येलो अलर्ट जारी किया है। रात में बर्फीली हवा चलेगी, दिन में भी सर्द हवा चलेगी। दिन व रात के तापमान सामान्य से नीचे दर्ज होंगे।
  • जम्मू कश्मीर में नया पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है। इसके असर से उत्तरी हवा थम जाएगी। बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम से नमी आएगी। इससे हल्का कोहरा छा सकता है। 16 से 18 दिसंबर के बीच सर्दी से राहत रहेगी।

17 दिसंबर से मिलेगी राहत

वहीं पूरे मध्य प्रदेश की बात करें तो मौसम विभाग ने पिछले दिनों 16 दिसंबर तक शीतलहर का अलर्ट जारी किया था। मौसम विभाग की मानें तो कल सोमवार तक एमपी के लगभग हर संभाग में मौसम ऐसा ही बना रहेगा। 17 दिसंबर से कुछ राहत मिल सकती है।

समय तापमान


सुबह 05:30 08.0
सुबह 08:30 07.2
सुबह 11:30 20.8
दोपहर 02:30 23.8
शाम 05:30 18.4

Updated on:
15 Dec 2024 08:18 am
Published on:
15 Dec 2024 08:18 am