ग्वालियर

8 फरवरी को आएगा नया पश्चिमी विक्षोभ, जानिए कैसा होगा मौसम

MP Weather Update : मौसम विभाग के अनुसार 8 फरवरी को नया पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है। जानिए कैसा होगा मौसम
less than 1 minute read
• •
Updated: 4 Feb 2025, 9:47 AM IST
MP Weather Update
MP Weather Update

MP Weather Update : जम्मू कश्मीर में आ रहे पश्चिमी विक्षोभ से शहर का मौसम प्रभावित हो गया है। उत्तरी हवा थम जाने से सर्दी घट गई है। नमी की वजह से मध्यम कोहरा छाने लगा है। दृश्यता 400 मीटर रही, लेकिन धूप निकलने पर आसमान साफ हो गया। दिन का तापमान सामान्य से 2.7 डिग्री सेल्सियस अधिक रहने की वजह से धूप की चुभन रही। मौसम विभाग के अनुसार दिन व रात का तापमान स्थिर रह सकता है। 8 फरवरी को नया पश्चिमी विक्षोभ(Western Disturbance) आ रहा है। इसकी वजह से फिर से तापमान बढ़ेगा।

सोमवार को(MP Weather Update ) न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। इससे रात में सर्दी कम रही, लेकिन सुबह पश्चिमी हवा चली। हवा की वजह से हल्की सर्दी का अहसास रहा और कोहरा भी छाया। अधिकतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

यह सिस्टम सक्रिय, जिससे प्रभावित हुआ मौसम

  • जम्मू कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ(Western Disturbance) सक्रिय है। समुद्र तल पर 9.4 किलोमीटर ऊपर सक्रिय है। गुजरात के करीब चक्रवातीय घेरा बना हुआ है। इससे अरब सागर से नमी आ रही है।
  • पश्चिमोत्तर भारत में 240 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से जेट स्ट्रीम हवा चल रही है।
  • इन सिस्टम से मौसम प्रभावित हो रहा है और सर्दी घट गई है।
Updated on:
4 Feb 2025, 9:47 AM IST
Published on: