ग्वालियर

ग्वालियर-बेंगलुरु फ्लाइट 9 दिन के लिए बुकिंग से बाहर, विंटर सीजन शुरू होने से पहले यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें

ग्वालियर से बेंगलुरु जाने वाले यात्रियों की मुश्किलें आने वाले दिनों में और बढ़ने वाली हैं। एयर इंडिया की ग्वालियर-बेंगलुरु फ्लाइट लगातार 9 दिनों के लिए बुकिंग से पूरी तरह बाहर कर दी गई है। खास बात यह है कि इस महीने के अंत से विमानन कंपनियों का विंटर शेड्यूल (सर्दियों का सत्र) भी शुरू होने जा रहा है। ऐसे में अचानक फ्लाइट की बुकिंग बंद होने से यात्रियों में असमंजस और चिंता की स्थिति बन गई है।
2 min read
• •
Oct 08, 2026
flight
Air-India

ग्वालियर. ग्वालियर से बेंगलुरु जाने वाले यात्रियों की मुश्किलें आने वाले दिनों में और बढ़ने वाली हैं। एयर इंडिया की ग्वालियर-बेंगलुरु फ्लाइट लगातार 9 दिनों के लिए बुकिंग से पूरी तरह बाहर कर दी गई है। खास बात यह है कि इस महीने के अंत से विमानन कंपनियों का विंटर शेड्यूल (सर्दियों का सत्र) भी शुरू होने जा रहा है। ऐसे में अचानक फ्लाइट की बुकिंग बंद होने से यात्रियों में असमंजस और चिंता की स्थिति बन गई है। जबकि ग्वालियर और आसपास के क्षेत्रों से बेंगलुरु आने-जाने वाले यात्रियों की काफी संख्या है। लेकिन दीपावली से पहले 9 दिनों तक फ्लाइट न चलने से यात्रियों की परेशानी बढ़ा दी है।

विंटर शेड्यूल को लेकर संशय
पिछले कई दिनों से विंटर शेड्यूल को लेकर संशय बना हुआ है। अभी तक जानकारी मिली थी कि विंटर सीजन में बेंगलुरु की फ्लाइट बंद हो रही है। लेकिन अब नवंबर के महीने में बुकिंग शुरू होने के बाद लगता है कि यह फ्लाइट संचालित होगी। लेकिन यह सब विंटर शेड्यूल आने के बाद ही पता चलेगा कि फ्लाइट की स्थिति क्या होने वाली है।

सप्ताह में तीन दिन चलती है फ्लाइट
-जानकारी के मुताबिक एयर इंडिया की यह फ्लाइट सामान्य दिनों में सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को संचालित होती है। लेकिन 25 अक्टूबर से 2 नवंबर तक इस फ्लाइट की बुकिंग पूरी तरह बंद कर दी गई है।
-लगातार 9 दिनों तक फ्लाइट उपलब्ध न होने के कारण उन यात्रियों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, जिन्होंने इस दौरान शादी, त्योहार या बिजनेस ट्रिप के लिए पहले से प्लान बना रखा था।

फ्लाइट की बुकिंग बंद होने की एयर इंडिया की ओर से कोई आधिकारिक पत्र या स्पष्ट कारण नहीं मिला है। वहीं इस सप्ताह विंटर सीजन शेड्यूल आने के बाद ही पता चलेगा कि फ्लाइट का संचालन आगे नियमित रहेगा या इसके फेरों में कुछ बदलाव किया जाएगा।
लोकेश कुमार यादव, डायरेक्टर, राजमाता विजयाराजे सिंधिया एयरपोर्ट

Updated on:
08 Oct 2026 05:58 pm
Published on:
08 Oct 2026 05:54 pm