ग्वालियर

Gwalior News: भांजे को स्कूल से घर छोड़ा फिर वापस नहीं लौटा प्रदीप, 5 किमी दूर मिली बाइक

Pradeep Suspicious Death: चौराहे पर घायल मिला था 25 वर्षीय प्रदीप, ऑटो से चौराहे पर फेंककर गया था कोई, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका।
less than 1 minute read
• •
Updated: 22 Nov 2026, 8:06 PM IST
Gwalior Pradeep Suspicious Death
pradeep suspicious death bike found 5 km away, माधौगंज थाने की फाइल फोटो और इनसेट में मृतक प्रदीप की तस्वीर (Source-Patrika)

Gwalior Pradeep Suspicious Death: मध्यप्रदेश के ग्वालियर में एक 25 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना माधौगंज थाना क्षेत्र की है जहां बेटी बचाओ चौराहे पर युवक गंभीर घायल हालत में मिला था। युवक की बाइक घटनास्थल से करीब 5 किमी दूर एक कलारी के पास खड़ी मिली है। परिजनों का कहना है कि जब वो मौके पर पहुंचे तो उन्होंने बताया गया कि कोई ऑटो वाला घायल हालत में फेंककर गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच कर रही है, वहीं परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।

खबर अपडेट की जा रही है….

Updated on:
22 Nov 2026, 8:06 PM IST
Published on: