ग्वालियर

एमपी में PWD बनाएगा ‘3 नई सड़कें’, 50 अतिक्रमणों पर चलेगा बलडोजर

Master Plan Road: निर्माण कार्य के दौरान सडक़ों पर मौजूद करीब 50 अतिक्रमणों को चिह्नित कर हटाया जाएगा.....

less than 1 minute read
Master Plan Road (Photo Source- freepik)

Master Plan Road: शहर और आसपास के क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने तीन महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण की तैयारी पूरी कर ली है। कुल 5.80 किलोमीटर लंबाई वाली इन सड़कों पर करीब 7 करोड़ 17 लाख रुपए की लागत आएगी। टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और अप्रैल माह से निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के अनुसार ये सड़कें मास्टर प्लान के तहत विकसित की जा रही हैं। निर्माण कार्य के दौरान सडक़ों पर मौजूद करीब 50 अतिक्रमणों को चिह्नित कर हटाया जाएगा, जिससे सड़कें चौड़ी और सुरक्षित बन सकें।

ये भी पढ़ें

ऑटो सिग्नल सिस्टम ‘डायरेक्ट ड्राइव’ पर दौड़ेंगी ट्रेनें, 33.86 किमी. पर बढ़ेगी रफ्तार

ये हैं प्रस्तावित तीन सड़कें

नयागांव रायरू बायपास से रेडियो रूम तक
लंबाई: 0.50 किमी
अनुमानित लागत: 104.95 लाख रुपए

सिकरवार मार्केट से पुरानी छावनी चौराहा मार्ग (नाला निर्माण सहित)
लंबाई: 1.30 किमी
अनुमानित लागत: 232.95 लाख रुपए

रायरू गांव से बॉडन का पुरा होते हुए जोर वाले बाबा गंगापुर वाया प्यारा सिंह का पुरा तक
लंबाई: 4.00 किमी
अनुमानित लागत: 362.55 लाख रुपए

कुल लंबाई 5.80 किमी और कुल अनुमानित लागत 7.17 करोड़ रुपए है।

यातायात और जल निकासी में सुधार

इन सड़कों के निर्माण से स्थानीय निवासियों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। व्यापारिक गतिविधियों, स्कूल-कॉलेज और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच आसान होगी। विशेष रूप से सिकरवार मार्केट से पुरानी छावनी मार्ग पर नाला निर्माण से जल निकासी की समस्या भी दूर होगी।

5.80 किमी लंबाई वाली तीन सड़कों को सात करोड़ से ज्यादा की लागत से बनाया जाएगा। अभी सड़कों को लेकर टेंडर लगाए जा चुके हैं, टेंडर ओपन होते ही अप्रैल से निर्माण कार्य शुरू होगा। - देवेंद्र भदौरिया, कार्यपालन यंत्री पीडब्ल्यूडी

ये भी पढ़ें

होली से पहले ’36 लाख’ मजदूरों की जेब खाली… कब मिलेगी मजदूरी !

Published on:
04 Mar 2026 12:51 pm
Also Read
View All

अगली खबर