ग्वालियर

रक्षाबंधन पर बन रहा है अजब संयोग,इन तीन राशि वालों की चमकेगी किस्मत,हो जाएंगे मालामाल

रक्षाबंधन पर बन रहा है अजब संयोग,इन तीन राशि वालों की चमकेगी किस्मत,हो जाएंगे मालामाल

3 min read
Aug 25, 2018
रक्षाबंधन पर बन रहा है अजब संयोग,इन तीन राशि वालों की चमकेगी किस्मत,हो जाएंगे मालामाल

ग्वालियर। इस वर्ष 26 अगस्त को रक्षाबंधन का त्योहार पूरे देशभर में धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। जिसकी तैयारियां अभी से शुरू हो गई है और लोग जमकर शॉपिंग कर रहे हैं। यह त्योहार भाई और बहन के लिए खास त्योहार है। इस दिन बहन अपने भाई के हाथों में रक्षा सूत्र बांधती हैं और अपने लिए रक्षा का वचन लेती हैं। वहीं भाई भी अपनी बहन को इस दिन कुछ उपहार देता हैं और बहन की हमेशा रक्षा का वचन देता हैं। रक्षाबंधन श्रावण मास की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। इसलिए यह ज्योतिष शास्त्र के हिसाब से महत्वपूर्ण होता हैं।

रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट प्रेम को समर्पित है। साथ ही इस त्योहार का प्रचलन सदियों पुराना बताया गया है। रक्षाबंधन मनाने के कई धार्मिक और ऐतिहासिक कारण भी है। वहीं पौराणिक मान्यताओं के अनुसार रक्षाबंधन मनाने के पीछे कई कथाएं प्रचलित भी हैं। लेकिन आपको बता दे की ज्योतिष की नजर से भी यह त्योहार अतिमहत्वपूर्ण है।

ज्योतिषाचार्य पंडित सतीश सोनी ने बताया की ग्रहों की चाल परिवर्तन के कारण इस बार ऐसे संयोग बन रहे है। जिससे तीन राशियों के जातक की किस्मत चमक उठेगी और वह मालामाल हो जाएगा। साथ ही उसके जीवन में आ रही परेशानियों से निजात मिलेगा और कई बड़े लाभ भी उस जातक को होंगे। तो आइए जानते है क्या कहती है आपकी राशि और क्या हो रहा है आपको लाभ।

तुला राशि
इस राशि के जातको का अच्छा समय आ गया है इनको कई बड़ी खुश खबरी मिल सकती है और आने वाला समय बहुत अच्छा बीतेगा। रुपए-पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतें,अन्यथा हानि हो सकती है। आकस्मिक रुप से आपको कहीं से धन की प्राप्ति होने का योग बन रहा है आप समाज के किसी अच्छे कार्य में अपना योगदान करेंगे,मानसिक रूप से शांति मिलेगी। साथ ही घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।

कुम्भ राशि
कुम्भ राशि के जातको का इस रक्षाबंधन के दिन से भाग्य खुलने वाले हैं। आपको रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। जिनके पास नौकरी नहीं हैं उन्हें नौकरी मिलने की संभवना हैं। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी,कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है,आर्थिक लेन-देन में सावधानी बरतनी है और किसी समस्या के कारण मानसिक तनाव भी रह सकता है,आपको चुनौतियों का सामना करना पड़ता है जो कई तरह के बदलाव ले कर आएगा,मौज मस्ती करने का मौका मिलेगा और नौकरी में तरक्की होने का प्रबल योग बना हुआ है,संतान सुख की प्राप्ति होगी। व्यापार में लाभ मिल सकता हैं। आप किसी नए रोजगार की शुरुआत भी कर सकते हैं।

मेष राशि
मेष राशि के जातको की सारी परेशानियां इस रक्षाबंधन पर जल्द दूर होने वाली हैं। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होने वाली हैं। आपके घर में माता लक्ष्मी का वास होगा। साथ ही आपके घर में नए मेहमान आने वाले हैं। जिससे आपके घर में खुशियां बरसने वाली हैं। आपके जीवन से धन की सारी समस्या दूर होने वाली हैं। काफी समय से चल रहा प्रयास सफल होगा। आपकी किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जिससे आपका जीवन बदल जाएगा।

Published on:
25 Aug 2018 11:10 am
Also Read
View All