ग्वालियर

इंसाफ के मंदिर में पकड़ा गया आरोपी का झूठ

खुद को बीमार बता जमानत मांगी, कोर्ट ने अस्पताल में चेकअप कराया तो निकला स्वस्थ, आवेदन खारिज
less than 1 minute read
• •
Updated: 17 Jun 2021, 1:16 AM IST
Feature image

ग्वालियर . बलात्कार के आरोपी ने खुद को ह्दय रोगी बताकर अदालत में जमानत का आवेदन लगाया। अदालत ने आरोपी को जेएएच भेजकर उसका मेडिकल परीक्षण कराया। वहां से डॉक्टरों ने उसके स्वस्थ होने की रिपोर्ट दी। इसके बाद जमानत आवेदन खारिज कर दिया गया।
बलात्कार करने के आरोपी आटा कारोबारी धर्मवीर सिंह भदौरिया ने जमानत आवेदन लगाया था। आवेदन षष्ठम अपर सत्र न्यायाधीश अनीता सिंह की अदालत में पेश किया गया। इसमें अपनी बीमारी और कोविड संक्रमण को आधार बनाकर जमानत मांगी गई थी। अपर लोक अभियोजक मिनी शर्मा ने बताया, कंपू पर गल्र्स कॉलेज में पढ़ती और उसके ही हॉस्टल में रहती है। इन दिनों कोरोना की वजह से हॉस्टल खाली हो गए। कॉलेज बंद है, तो उसे भी हॉस्टल का रूम खाली करना पड़ा। ऐसे उसे घर लौटना पड़ रहा था, लेकिन सहेली ने उसे गोला का मंदिर स्थित एक अपार्टमेंट में धर्मवीर सिंह भदौरिया का फ्लैट किराए से दिलवा दिया। पीडि़ता ने पुलिस को बताया, धर्मवीर उससे मिलने के बहाने आया मेहमान बताकर उसे नशे की कोल्ड ड्रिंक पिला दी। वह बेहोश हो गई और उसके साथ बलात्कार किया। होश में आने पर उसे धमकाया कि उसका वीडियो बनाया है, अगर पीडि़ता ने मुंह खोला तो उसे वायरल कर बदनाम कर देगा। इस मामले में आरोपी भदौरिया को पुलिस गिरफ्तार किया।

Published on: