ग्वालियर

Breaking : दो बसों की भिड़ंत में सात की मौत,दो दर्जन घायल

Breaking : दो बसों की भिड़ंत में सात की मौत,दो दर्जन घायल
2 min read
• •
Oct 25, 2018
accident
Breaking : दो बसों की भिड़ंत में सात की मौत,दो दर्जन घायल

ग्वालियर। चंबल संभाग के भिण्ड जिले में दोपहर तीन बजे आमने-सामने दो बसों में भिड़ंत हो गई। इस दर्दनाक हादसे में सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो दर्जन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना रौन थाना क्षेत्र के मेहदा घाट के पास की है। जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर तीन बजे दो बस चालक सवारियों से भरी बस रौन थाना क्षेत्र के मेहदा घाट से गुजर रही थी तभी दोनों बसों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई।

टक्कर इतनी तेज थी कि इस हादसे में बस के ड्राइवर सहित सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो दर्जन से अधिक घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और डॉयल १०० मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तुंरत ही जिला अस्पताल और ऊमरी रौन स्वास्थ्य केंद्र भेजा जहां सभी का उपचार किया जा रहा है।

घायल यात्रियों के नाम
देव कुमार उम्र 60 साल निवासी माधवगढ़ जिला जालौन, कल्लू उम्र 40 साल निवासी गोपालपुरा,आवेद खान 16 साल निवासी गोपालपुरा,छोटे सिंह उम्र 55 साल निवासी देहरा,कलावती उम्र 7 साल निवासी जिला जालौन,मीना 45 साल निवासी महरौली,शारदा उम्र 50 साल निवासी जालौन,रामप्रकाश दौरे उमर 50 साल निवासी जिला जालौन सहित अन्य लोग भी घायल हुए हैं।

हर तफर चीखपुकार
बसों की आमने-सामने की भिड़ंत के बाद हर तरफ हाहाकार मची हुई थी। लोग अपने परिजनों व नाते रिशतेदारों को ढूंढने के लिए इधर उधर भाग रहे थे। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस के कई अधिकारी मौके पर पहुंचे और तत्काल हर संभव इलाज किए जाने की बात कही।

Published on:
25 Oct 2018 04:17 pm