ग्वालियर

ऑनलाइन गेम खेलने की सनक में फूंक डाली फौजी की कार, पुलिस ने पूछा तो बोला- बदला लिया है….

कॉलोनी के सीसीटीवी फुटेज में बबलू आग लगाते दिख गया। पुलिस ने बताया अशोक शर्मा तो सरहद पर तैनात हैं.....

2 min read
online games

ग्वालियर। ऑनलाइन गेम खेलने की सनक में 12वीं का छात्र अपराधी बन गया। उसने गेम की आइडी हासिल करने की सनक में देर रात फौजी की कार को पेट्रोल छिडक़कर उसे फूंक दिया और फिर पुलिस को बताया फौजी की बेटी ने उसकी गेम आइडी नहीं लौटाई है। उसका बदला लिया है। वारदात महाराजपुरा में रात के वक्त की है।

लक्ष्मीपुरम (दीनदयाल नगर) में फौजी अशोक शर्मा की कार को बबलू पंडित (21) ने फूंक दिया बब्लू सोमवार, मंगलवार रात करीब 1.22 बजे कॉलोनी में पेट्रोल लेकर घुसा। अशोक शर्मा की कार घर के बाहर खड़ी थी। बबलू ने गाड़ी पर पेट्रोल छिड़का फिर लाइटर से उसे आग लगा दी। कॉलोनी के सीसीटीवी फुटेज में बबलू आग लगाते दिख गया। पुलिस ने बताया अशोक शर्मा तो सरहद पर तैनात हैं। उनका परिवार यहां रहता है। फुटेज देखकर शर्मा परिवार ने बताया कि आग बबलू ने लगाई है तो उसे पकड़ा।

गेम की सनक, आइडी का बदला

बबलू पुत्र जगदीश पंडित निवासी दीनदयाल नगर ने पूछताछ में बताया ऑनलाइन फ्री फॉयर गेम खेलने की लत है। सात साल से गेम खेल रहा है। उसके 72 लेवल पार कर चुका है। इसमें 5-6 लाख रुपया भी फूंका है। यह पैसा भी पिता और ताऊ की जमा पूंजी में सेंध लगाकर खर्च की है। बब्लू का कहना है अशोक शर्मा की बेटी दिव्या भी फ्री फायर गेम खेलती हैं। उन्होंने जिददी के नाम से आई डी बनाई है। कुछ समय पहले दिव्या ने उसकी आइडी मांगी थी। फिर उसका पासवर्ड बदल कर हड़प गई। आइडी वापस नहीं करने का बदला लेने के लिए उनकी कार में आग लगाई है।

गेम की सनक में अपराध

ऑनलाइन गेम को लेकर ठनी दुश्मनी में युवक ने फौजी कार फूंक दी। इससे पहले भी दोनों के बीच विवाद हुए हैं। युवक पर छेडखानी का केस दर्ज भी हो चुका है। उसे गिरफ्तार किया है।- नागेन्द्र सिंह सिकरवार, सीएसपी महाराजपुरा सर्किल

Updated on:
17 Apr 2024 01:59 pm
Published on:
17 Apr 2024 01:57 pm
Also Read
View All

अगली खबर