ग्वालियर

ग्रहों का ये राजा बदलेगा अपना स्थान,इन राशियों को मिलेगा यह लाभ और राजनीति में मचेगी उथल-पुथल,पढ़ें खबर

आगामी 16 नवंबर से ग्रहों का राजा सूर्य अपना स्थान बदलने जा रहा है। यह ग्रह,नीच राशि से बदलकर मित्र वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा।
2 min read
• •
Updated: 14 Nov 2017, 2:51 PM IST
rashi
son planet

ग्वालियर। आगामी 16 नवंबर से ग्रहों का राजा सूर्य अपना स्थान बदलने जा रहा है। यह ग्रह,नीच राशि से बदलकर मित्र वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा। सूर्य के प्रवेश करते ही सामाजिक सरोकार में बदलाव आएगा। राजनीति में उथल-पुथल मचेगी। सूर्य की दशा बदलते ही सर्दी का प्रकोप भी बढ़ेगा। सूर्य के बदलाव से सिंह राशि के लिए सबसे उत्तम माना जा रहा है। इन राशि के जातकों के लंबे समय से विवाह में आने वाला व्यवधान अब दूर होने का योग बन रहा है। वहीं, जिन जातकों की पदोन्नति रुकी हुई है ऐसी राशियों के जातकों की पदोन्नति होने का दावा ज्योतिषी व पंडितों द्वारा किया जा रहा है।

आचार्य वाचस्पति शास्त्री का कहना है कि सूर्य की दशा बदलते ही मांगलिक कार्यों का शुभारंभ हो जाएगा। सूर्य ग्रह १२ राशियों पर प्रभाव डालता है। १६ नवंबर को सूर्य चित्रा नक्षत्र में दोपहर १२.३६ बजे अपनी नीच राशि का घर छोड़कर मित्र राशि वृश्चिक में आएगा।

इस राशि में पहले से ही बुध ग्रह होने से बुध आदित्या योग बनने जा रहा है। ज्योतिषाचार्य सतीश सोनी का कहना है कि बुध ग्रह को ग्रहों का मंत्री कहा गया है। एक ही राशि में राजा (सूर्य) और मंत्री (बुध) मिलन का अद्भुत योग बन रहा है। वृश्चिक राशि में सूर्य ग्रह १६ दिसंबर तक रहेगा।

व्यापार होगा मजबूत,कंपाएगी सर्दी
पंडितों के मतानुसार सूर्य की दिशा बदलते ही पहाड़ी क्षेत्र में बर्फबारी होती है, जिससे शीत लहर का प्रकोप बढ़ेगा। कुछ क्षेत्रों में आपदाओं के संकेत बने हुए हैं। इसके अलावा व्यापार में मजबूती आएगी। सेंसेक्स में उछाल आएगा। व्यापारियों के लिए अच्छा अवसर रहेगा।

राशि: जातक पर प्रभाव
मेष: स्वास्थ्य संबंधी समस्या रहेगी।
वृषभ : दांपत्य जीवन में कटुता
मिथुन : आत्म सम्मान में बढ़ोत्तरी
कर्क : कर्ज से मुक्ति
सिंह : लाभ की स्थिति
कन्या : यात्रा का योग बनेगा। प्रख्यात लोगों से मेल-मिलाप
तुला : आय संबंधी परेशानी बढ़ेगी
वृश्चिक : कॅरियर में बदलाव
धनु : खर्च में बढ़ोत्तरी
मकर : अप्रत्याशित काम की संभावना
मीन : संघर्ष की स्थिति बनेगी।

Published on: