ग्वालियर

INDIAN 2: कमल हासन को भाया ग्वालियर, बोले- मौका मिला तो फिर आउंगा यहां

south superstar kamal hasan movie indian 2 shooting in gwalior: फिल्म की शूटिंग शुरु होने के साथ खत्म होने तक वह अपने किरदार को जीता है। मेरा भी वही हाल है, लेकिन मेरे साथ थोड़ा अलग है क्योंकि मैं शूटिंग खत्म होने के बाद आराम करना चाहता हूं।
2 min read
• •
Updated: 4 Nov 2019, 4:53 PM IST
south superstar kamal hasan movie indian 2 shooting in gwalior
south superstar kamal hasan movie indian 2 shooting in gwalior

ग्वालियर. सुपर स्टार कमल हासन की मेगा बजट मूवी इंडियन 2 का ग्वालियर में शूटिंग का शेड्यूल पूरा हो गया है। टीम ने 5 दिन तक शहर में आस-पास के स्पॉट पर शूट किया। साउथ की मूवी का ग्वालियर में शूट होता देखा शहर के लोगों में भी गजब का उत्साह दिखा। कमल हासन जैसे सुपरस्टॉर को देखने की सैंकड़ों लोग शूटिंग एरिया में पहुंचेे। कमल हासन ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि- कोई भी एक्टर हो वह पूरी ईमानदारी के साथ अपना किरदार निभाता है। फिल्म की शूटिंग शुरु होने के साथ खत्म होने तक वह अपने किरदार को जीता है। मेरा भी वही हाल है, लेकिन मेरे साथ थोड़ा अलग है क्योंकि मैं शूटिंग खत्म होने के बाद आराम करना चाहता हूं। बहुत थक गया हूं। मुझे जिंदगी से काफी कुछ मिला है, इसके लिए मैं भगवान का शुक्रगुजार हूं, जो उसने जीवन दिया।

ग्वालियर में इन जगहों पर हुई शूटिंग
ग्वालियर में फिल्म के कुछ सीन शूट किए गए। शहर में 5 दिन शूट हुआ। जिसमें 3 दिन सेवानगर क्षेत्र में, 1 दिन फूलबाग मैदान में, बैजाताल, महाराजा बाड़ा,एक दिन लधेड़ी व रामदास घाटी पर शूटिंग की। कुछ शॉट्स में कमल हासन के ड्प्लीकेट का इस्तेमाल किया गया वहीं कुछ शॉट्स कमल हासन ने खुद शूट किए। इसके पहले इंडियन 2 की टीम भोपाल में शूटिंग करके ग्वालियर पहुंची थी।

रविवार की शाम फिल्म निर्देशक एस शंकर पूरी यूनिट के साथ अजमेर के लिए रवाना हुए। उन्होंने बताया आने वाली फिल्म हर हिंदुस्तानी की कहानी है। खासतौर से वे हिंदुस्तानी, जो भ्रष्टाचार के मकडज़ाल में फंसे हुए हैं। हालांकि यह कहानी दर्शक साल 1996 में हुई 'हिंदुस्तानी' फिल्म में देख चुके हैं, मगर 'इंडियन 2' सस्पेंस और क्लाइमेक्स से भरी हुई है। जैसा दर्शक सोच रहे हैं, वैसा कुछ भी नहीं है। कहानी एक दम डिफरेंट है। इसके लिए बस दर्शकों को इंतजार करना होगा।

हेल्थी एंटरटेंनमेंट देने की कोशिश

कमल ने कॅरियर को लेकर कहा, उन्होंने हमेशा दर्शकों को स्वस्थ मनोरंजन देने की ही कोशिश की है। वे दर्शकों की उम्मीदों पर खरे उतरे या नहीं, यह तो दर्शकों का दिल ही बता सकता है। खाली समय में वे अपना वक्त बेटी श्रुति और अक्षरा हासन के साथ बिताना पसंद करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि 'इंडियन 2' फिल्म उनकी आखिरी फिल्म हो भी सकती है और नहीं भी। यह दर्शकों के लिए उनकी तरफ से बड़ी सौगात होगी। उन्होंने ग्वालियर और यहां के लोगों की तारीफ की, साथ ही कहा अगर उन्हें मौका मिलेगा, तो वे एक बार फिर से यहां आना चाहेंगे।

सेवा नगर क्षेत्र में फिल्म के मैंन सीन का पोर्शन शूट हुआ

लधेड़ी गेट पर शूटिंग होती हुई...

Updated on:
4 Nov 2019, 4:53 PM IST
Published on: