शहर में को मौसम का मिजाज बदला-बदला नजर आया। सुबह तक घने कोहरे की चादर में लिपटे शहर को जैसे ही 10:30 बजे के बाद धूप मिली, ठंड से जूझ रहे लोगों ने राहत की सांस ली।
शहर में को मौसम का मिजाज बदला-बदला नजर आया। सुबह तक घने कोहरे की चादर में लिपटे शहर को जैसे ही 10:30 बजे के बाद धूप मिली, ठंड से जूझ रहे लोगों ने राहत की सांस ली। कोहरे के जल्दी छंटने का असर दिन के तापमान पर साफ दिखा और अधिकतम तापमान में एकाएक 6.4 डिग्री सेल्सियस का उछाल आ गया। इससे सीवियर कोल्ड डे जैसी स्थिति से राहत मिली। दोपहर में निकली चमकदार धूप ने सर्दी की धार कुंद कर दी। बाजारों, दफ्तरों और खुले स्थानों पर लोग धूप का आनंद लेते नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार दिन का अधिकतम तापमान 22.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1 डिग्री कम रहा। वहीं रात का न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो औसत से 0.9 डिग्री कम दर्ज हुआ।
हालांकि, सूरज ढलते ही सर्द हवा ने फिर से तेवर दिखाने शुरू कर दिए। शाम के बाद उत्तरी हवाओं के चलते ठंड में बढ़ोतरी महसूस की गई। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि 2 जनवरी कड़ाके की सर्दी रह सकती है। सुबह के समय घना कोहरा एक बार फिर परेशानी बढ़ा सकता है। इसी को देखते हुए मौसम विभाग ने कोल्ड डे को लेकर अलर्ट भी जारी किया है।
पश्चिमी विक्षोभ का असर
मौसम विभाग के अनुसार जम्मू कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। 2 जनवरी को दो पश्चिमी विक्षोभ एक साथ प्रभावी होंगे, जिसके चलते बर्फीली उत्तरी हवाओं की रफ्तार थमने की संभावना है। इसका असर ग्वालियर-चंबल अंचल में भी दिखेगा और तीखी सर्द हवा से कुछ राहत मिल सकती है।
आगे क्या रहेगा मौसम का हाल
-2 और 3 जनवरी को उत्तरी हवाओं के कारण कंपकंपाने वाली सर्दी बनी रहेगी।
-सुबह के समय मध्यम से घना कोहरा छा सकता है, जिससे धूप देर से, करीब 9 बजे के बाद निकलने की संभावना है।
-पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश के आसार नहीं हैं, लेकिन बादल और कोहरे की मौजूदगी बनी रह सकती है।