
Husband threw acid on his wife and four month old daughter (फोटो- Patrika.com)
MP News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में दहेज के लालच में एक कारोबारी ने पत्नी के साथ अपनी चार माह की मासूम बेटी पर भी तेजाब फेंक दिया। घटना मैनावाली गली की है। तेजाब के छीटों से मासूम बच्ची के शरीर पर कई जगह जख्म हो गए। बच्ची की हालत में कुछ सुधार होने के बाद परिजनों ने गुरुवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस के अनुसार आरोपी की शादी करीब ढाई साल पहले डबरा निवासी युवती से हुई थी। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि शादी के बाद ही उसे पता चला कि उसका पति शराब का आदी है। वह आए दिन मायके से दहेज लाने के लिए प्रताड़ित करता था। कई बार मायकेवालों और रिश्तेदारों ने भी उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन उसका व्यवहार नहीं बदला।
पीड़िता ने बताया कि चार महीने पहले उसने बेटी को जन्म दिया। इस बात को लेकर भी पति ने उसे ताने दिए और बेटे की जगह बेटी पैदा होने का आरोप लगाकर मारपीट की। पीड़िता के मुताबिक चार दिन पहले घर में दहेज की मांग को लेकर फिर विवाद हुआ। इसी दौरान पति ने गुस्से में आकर तेजाब फेंक दिया। वह किसी तरह बच गई, लेकिन तेजाब दीवार से टकराकर पास में लेटी चार माह की बच्ची पर गिर गया।
घटना के बाद महिला अपनी बेटी को लेकर मायके चली गई। बच्ची की हालत में सुधार होने पर उसने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। कोतवाली थाना प्रभारी मोहनी वर्मा ने बताया कि आरोपी फिलहाल फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है और मामले की जांच की जा रही है।
राज्य के आधिकारिक आंकड़े बताते हैं कि राज्य में हर दिन कम से कम एक महिला की दहेज उत्पीड़न के कारण मौत होती है। साल 2025 के सितम्बर में सीएम मोहन यादव ने सदन में लिखित जानकारी दी थी कि पिछले 18 महीनों में 719 दहेज हत्याएं हुई हैं। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, 15 दिसंबर से 31 दिसंबर, 2023 के बीच कुल 21 दहेज हत्याएं दर्ज की गईं। अगले साल, 1 जनवरी से 31 दिसंबर, 2024 तक, यह संख्या बढ़कर 459 और 2025 के पहले छह महीनों में ही, दहेज से जुड़े मामलों में 239 महिलाओं की जान चली गई।यह लिखित जवाब CM मोहन यादव ने विधानसभा में दिया था। (MP News)
Published on:
06 Mar 2026 08:27 am
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
