5 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमपी में 11 मार्च को शादी में युवती को स्टेज पर दूल्हे के सामने गोली मारने की धमकी

mp news: आरोपी युवक ने युवती को दी बिहार के बक्सर में स्टेज पर दुल्हन को गोली मारने जैसी घटना दोहराने की धमकी।

2 min read
Google source verification
gwalior

wedding bride threatened to be shot on stage On March 11 (demo pic)

mp news: बीते दिनों बिहार के बक्सर में शादी के स्टेज पर दुल्हन की गोली मारकर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया था और अब मध्यप्रदेश में भी इसी तरह से एक युवती को स्टेज पर गोली मारने की धमकी दी गई है। मामला ग्वालियर का है, यहां एक 22 वर्षीय युवती को पड़ोस में रहने वाले युवक ने ये धमकी दी है। युवती ने आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

स्टेज पर दूल्हे के सामने गोली मारने की धमकी

ग्वालियर के सिकंदर कंपू क्षेत्र में रहने वाली 22 वर्षीय युवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी 11 मार्च को शादी है। पड़ोस में रहने वाला समीर नाम का युवक उसे लंबे समय से परेशान कर रहा है। तीन मार्च को वो दिन में आंगन में काम कर रही थी तभी आरोपी समीर आया और धमकी दी कि शादी के स्टेज पर वो दूल्हे के सामने उसे गोली मार देगा। एसिड फेंककर उसका चेहरा बिगाड़ देगा और शादी में इतना हंगामा करेगा कि बारात वापस लौट जाएगी। इसके साथ ही आरोपी ने ये भी धमकी दी है कि वो पूरे परिवार को गोली मार देगा।

बयान बदलने के लिए धमकाया

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी समीर उसके परिवार के साथ उसके पड़ोस में ही रहता है। दो साल पहले साल 2024 में समीर ने घर के बाहर उससे छेड़छाड़ की थी और विरोध करने पर मारपीट की थी। तब पीड़िता ने समीर के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। इसी मामले में आरोपी समीर पर उस पर राजीनामा करने का दबाव बना रहा है और धमकी दी है कि अगर दो दिन के अंदर बयान नहीं बदले और राजीनामा नहीं किया तो एसिड फेंककर जला देगा। इतना ही नहीं पीड़िता के मुताबिक आरोपी समीर उसे लगातार परेशान कर रहा है वो जब भी घर से बाहर निकलती है तो उसका पीछा करता है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी समीर खान को गिरफ्तार कर लिया है।