
commits suicide (Photo Source: AI Image)
MP News: एमपी के ग्वालियर शहर के सिद्धेश्वर नगर क्षेत्र में 10वीं की एक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा इन दिनों बोर्ड परीक्षा दे रही थी। घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। इस मामले का एक भावुक पहलू यह भी रहा कि छात्रा के पिता दुबई में काम करते हैं और इस समय दुबई युद्ध के हालातों से गुजर रहा है।
उनके घर लौटने में देरी के कारण दो दिन तक शव पोस्टमार्टम के इंतजार में रखा रहा। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि एंजिल का गणित का पेपर अपेक्षा के अनुसार नहीं हुआ था और वह इसे लेकर तनाव में थी। हालांकि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, इसलिए आत्महत्या की असली वजह का पता नहीं चल सका है।
पुलिस के अनुसार सिद्धेश्वर नगर निवासी दुर्गा प्रसाद तिवारी की बेटी एंजिल तिवारी (15) 3 मार्च की शाम करीब 7.30 बजे ट्यूशन से घर लौटी थी। घर आने के बाद उसने मां और भाई के साथ खाना खाया और सामान्य व्यवहार कर रही थी। इसके बाद वह पढ़ाई करने के लिए अपने कमरे में चली गई। कुछ देर बाद जब उसकी मां कमरे में पहुंचीं तो एंजिल फांसी के फंदे पर लटकी हुई मिली। डरे हुए परिजन तुरंत उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना का जानकारी मिलते ही पूरे परिवार में शोक छा गया।
पुलिस ने बताया कि छात्रा के पिता दुर्गाप्रसाद तिवारी पिछले करीब 12 साल से दुबई में काम करते हैं। घटना की जानकारी उन्हें तुरंत दे दी गई थी, लेकिन विदेश से लौटने में उन्हें समय लग गया। परिजन भी उनके आने तक पोस्टमार्टम कराने को तैयार नहीं थे, इसलिए दो दिन तक शव सुरक्षित रखा गया। गुरुवार को पिता के ग्वालियर पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराई गई।
Published on:
06 Mar 2026 01:06 pm
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
