6 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

8 मार्च तक झांसी से निजामुद्दीन के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, 17 स्टेशनों में होगा स्टॉपेज

Gwalior Delhi Special Train: होली के बाद स्पेशल ट्रेनों का संचालन फिर से शुरू किया जा रहा है. झांसी और दिल्ली के बीच एक स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है....

less than 1 minute read
Google source verification
Gwalior Delhi Special Train

Gwalior Delhi Special Train (Photo Source - Patrika)

Gwalior Delhi Special Train: होली के बाद अब लौटने वाले यात्रियों की संख्या बढऩे की संभावना है। इसे देखते हुए रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। भारतीय रेलवे ने वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से निजामुद्दीन के बीच अनारक्षित विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन संख्या 01823 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से 8 मार्च तक प्रतिदिन संचालित होकर कुल 5 फेरे लगाएगी। वहीं ट्रेन संख्या 01824 निजामुद्दीन से 9 मार्च तक प्रतिदिन संचालित होकर कुल 5 फेरे तय करेगी। इस ट्रेन के चलने से होली के बाद घर लौटने वाले यात्रियो को बड़ी राहत मिलेगी।

ये रहेगी टाइमिंग

यह ट्रेन वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन से दोपहर 3:45 बजे रवाना होकर दतिया 4:08 बजे, डबरा 4:28 बजे और ग्वालियर 5:20 बजे पहुंचेगी। इसके बाद मुरैना, धौलपुर, आगरा, मथुरा और कोसीकलां होते हुए निजामुद्दीन रात 11:25 बजे पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन निजामुद्दीन से सुबह 4:10 बजे रवाना होकर ग्वालियर 11:30 बजे और वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी दोपहर 2:45 बजे पहुंचेगी। इस स्पेशल ट्रेन से बड़ी संख्या में यात्री सफर कर रहे हैं। इसे देखते हुए रेलवे ने हर स्टेशन पर सुरक्षा भी बढ़ा दी है।

बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

रेलवे प्रशासन ने होली के बाद बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए प्रमुख स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और अन्य कर्मचारियों को यात्रियों की सुरक्षित और सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। बता दें कि त्योहार के कारण लाखों लोग रोज ट्रेन से सफर करते हैं। यात्रियों की सुरक्षा के लिए रेलवे समय-समय पर फैसले लेता भी आया है। इस बार भी यात्रियों को राहत देने के लिए फैसला लिया गया है।