ग्वालियर

ग्वालियर व्यापार मेले में वायुसेना के बैंड का जादू, बॉलीवुड की धुनों पर झूमे दर्शक

कार्यक्रम की शुरुआत देशभक्ति गीत “हिंदुस्तान मेरी जान” से हुई, जिसने पूरे माहौल को देशप्रेम की भावना से सराबोर कर दिया।

less than 1 minute read
Feb 07, 2026
वायुसेना बैंड के सुरों में सजा ग्वालियर व्यापार मेला, श्रोता हुए मंत्रमुग्ध

ग्वालियर .ग्वालियर व्यापार मेले में वायुसेना के बैंड ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत देशभक्ति गीत “हिंदुस्तान मेरी जान” से हुई, जिसने पूरे माहौल को देशप्रेम की भावना से सराबोर कर दिया। इसके बाद बैंड ने बॉलीवुड के रोमांटिक गीतों की मधुर धुनों से श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया।

वायुसेना के बैंड की प्रस्तुति में एक अलग ही रंग देखने को मिला। मेले में मौजूद दर्शक जहां खड़े थे, वहीं ठहरकर पूरी तन्मयता के साथ संगीत का आनंद लेते नजर आए। बैंड द्वारा प्रस्तुत रोमांटिक और देशभक्ति गीतों ने मेले के माहौल को और भी जीवंत बना दिया।

इस अवसर पर एयर कमोडोर मनीष शर्मा (वायु सेवा मेडल), एयर ऑफिसर कमांडिंग, एयर फोर्स स्टेशन ग्वालियर, ग्रुप कैप्टन सुभाष सी. सिंह (चीफ एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर), ग्रुप कैप्टन अमित बाजपेई (स्टेशन सिक्योरिटी ऑफिसर), कलेक्टर रुचिका चौहान एवं नगर निगम आयुक्त संघप्रिय उपस्थित रहे। कलेक्टर रुचिका चौहान ने वायुसेना के बैंड की शानदार प्रस्तुति के लिए अधिकारियों एवं बैंड सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किए।

पहली बार दो दिवसीय प्रस्तुति

ग्वालियर व्यापार मेले में पहली बार वायुसेना के बैंड ने दो दिवसीय प्रस्तुति दी। कार्यक्रम की शुरुआत फन फेयर की मधुर धुन से हुई, इसके बाद वंदे मातरम और हिंदुस्तान जैसे गीतों की प्रस्तुति दी गई।

रोमांटिक गीतों में दिखा वायुसेना का अलग अंदाज

बैंड ने 80-90 के दशक के प्रसिद्ध रोमांटिक बॉलीवुड गीतों से समां बांध दिया। “बदन पर सितारे लपेटे हुए”, “जब हम चले”, “छूकर मेरे मन को” जैसे गीतों की प्रस्तुति ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया।

वायुसेना स्टॉल पर उमड़ी खरीदारी की भीड़

मेले में वायुसेना की ओर से लगाए गए स्टॉल पर टोपी, टी-शर्ट सहित विभिन्न वस्तुएं उपलब्ध कराई गई थीं, जिन्हें सैलानियों ने खूब पसंद किया और जमकर खरीदारी की।

Published on:
07 Feb 2026 10:53 pm
Also Read
View All

अगली खबर