ग्वालियर

नारी सम्मान का डाटा बाद में होगा इकजाई, अभी फोकस एकजुटता पर

चुनावी रणभेरी बज चुकी है। सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारियों से कहा कि गया है कि घोटालों की सरकार को विदा करने के लिए ब्लॉक, मंडलम, बूथ स्तर तक सभी जुट जाएं।

less than 1 minute read
नारी सम्मान का डाटा बाद में होगा इकजाई, अभी फोकस एकजुटता पर
नारी सम्मान का डाटा बाद में होगा इकजाई, अभी फोकस एकजुटता पर

श्योपुर। नारी सम्मान को लेकर हम अंचल की सभी 34 सीटों पर आवेदन भरवा रहे हैं। इसका डेटा अभी हमारे पास उपलब्ध नहीं है लेकिन जल्द ही पूरा डाटा इकजाई करके बताया जाएगा। सभी सीटों पर उम्मीदवार तय करने के लिए सर्वे करवा रहे हैं। यह जानकारी कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव शिव भाटिया ने दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता शिवराज सिंह सरकार के वादों और वादा खिलाफी से त्रस्त है। गैस सिलंडर 400 से 1200 रुपए तक पहुंच गया। महिलाओं के साथ अपराध में मध्यप्रदेश सबसे ऊपर है।भ्रष्टाचार भी अपने चरम पर है। जनता को सुविधाएं नहंी मिल रहीं। हमारा फोकस आने वाले चुनाव सहित सभी कार्यकर्ताओं की एकजुटता पर है। हमारे कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह है। इसका परिचय उन्होंने मीटिंग में अपने आक्रोश, रोष और उत्साह एवं समर्थन के साथ दिया है। ये सभी कार्यकर्ता मिलकर चुनाव भी जिताएंगे और सरकार भी बनवाएंगे। चुनावी रणभेरी बज चुकी है। सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारियों से कहा कि गया है कि घोटालों की सरकार को विदा करने के लिए ब्लॉक, मंडलम, बूथ स्तर तक सभी जुट जाएं।


रखी गई विस्तृत रिपोर्ट
कार्यकर्ता और पदाधिकारियों की बैठक में जिलाध्यक्ष अतुल चौहान ने संगठन को लेकर अपनी रिपोर्ट सबके सामने रखी। उन्होंने संगठन की मजबूती के लिए किए जा रहे कामों को बताया। बैठक में विधायक बाबू जंडेल, रामलखन हिरणीखेड़ा, गिरिराज जाट, योगेश जाट, कुंजबिहारी सर्राफ सहित अन्य मौजूद थे।

Published on:
23 Jun 2023 11:42 pm