शादी के मंडप में दूल्हे के इश्क का राज खुलने से बवाल हो गया। दुल्हन ने दूल्हे के साथ जाने से साफ इंकार दिया जो वजह बताई उसे सुनकर बाराती और घराती सन्न रह गए उसने शादी में शामिल लोगों को बताया, उसका होने वाला पति करीब डेढ़ साल से शादीशुदा महिला से इश्क लड़ा […]
शादी के मंडप में दूल्हे के इश्क का राज खुलने से बवाल हो गया। दुल्हन ने दूल्हे के साथ जाने से साफ इंकार दिया जो वजह बताई उसे सुनकर बाराती और घराती सन्न रह गए उसने शादी में शामिल लोगों को बताया, उसका होने वाला पति करीब डेढ़ साल से शादीशुदा महिला से इश्क लड़ा रहा है यह राज खुद उसकी प्रेेमिका ने फोन कर बताया। दूल्हन ने फोन पर प्रेमिका के कॉल और मैसेज दिखाए और थाने जाकर पुलिस से वाक्या बताया।
कंपू के मैरिज गार्डन में सोमवार को गुढागुढी का नाका निवासी युवती की गिर्राज से शादी थी। शादी की रस्में सलीके से हो गईं। विदा होना बाकी थी तब दुल्हन ने शादी तोड़ दी। घराती और बारातियों को बताया, गिर्राज उसे धोखा दे रहा है। राजस्थान निवासी पूजा से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा है। लगुन फलदान से एक दिन पहले पूजा ने खुद उसे फोन कर गिर्राज से इश्क का खुलासा किया था। हालांकि उसने पूजा की बात पर भरोसा नहीं किया। लेकिन गिर्राज नहीं सुधरा, पूजा को होने वाली दुल्हन के फोटो भेजता रहा। उससे फोन पर बात करते वक्त भी पूजा को कांफ्रेंस पर लेकर दोनों के बीच की बातें भी सुनाता था।
सबूत थमाए , बोली नहीं करुंगी शादी
मैरिज गार्डन में गिर्राज के इश्क का खुलासा कर सजीधजी दुल्हन थाने पहुंच गई। गिर्राज और उसकी प्रेमिका के बीच बातचीत की रेकार्डिंग, मैसेज पुलिस को थमा दिए। माजरा सुनकर दूल्हे गिर्राज और उसके परिजन को भी पुलिस ने थाने बुला लिया करीब दो घंटे तक थाने पर दोनों पक्षों के बीच हंगामा चला इश्क का राज खुलने पर गिर्राज ने फिर कसमें खाईं दलीलें दीं कि वह प्रेमिका से अब कोई नाता नहीं रखेगा। लेकिन दुल्हन उसके साथ जाने को तैयार नहीं हुई।
काउंसलिंग कराई, नहीं मानी दुल्हन
शादी की रस्मों के बीच दूल्हे की प्रेमिका ने दुल्हन को मैसेज और फोटो भेजे थे। उन्हें देखकर दुल्हन भडक़ गई। उसने शादी से साफ मना कर दिया। दोनों पक्षों की काउंसलिंग भी कराई। दुल्हन का आरोप था होने वाला पति धोखेबाज है। उसके साथ नहीं जाएगी तो दोनों पक्षों को समझा कर बात वहीं खत्म कराई।
अमरसिंह सिकरवार कंपू थाना टीआइ