पेटदर्द की परेशानी से निजाद पाने के घरेलू उपचार

रोजमर्रा की जिंदगी में पेट दर्द की समस्या तो आम है| इसके बावजूद हकम इसके कारण काम करना तो नहीं छोड़ सकते। 

4 min read
Sep 05, 2016
stomach pain

ग्वालियर। रोजमर्रा की जिंदगी में पेट दर्द की समस्या तो आम है| इसके बावजूद हकम इसके कारण काम करना तो नहीं छोड़ सकते।

भागदौड़ भरी इस जिंदगी में किसी के पास रुकने का टाइम नहीं है| पेट दर्द की समस्या कई कारणों से हो सकती है जैसे गलत खान पान, बाहर का खाना, पेट में कीड़े पड़ना, गैस हो जाना, अचानक पेट का फूलना आदि चीज़े पेट दर्द का कारण बनती है

पेट दर्द होता है तो ऐसे में काम में मन नहीं लगता, लेकिन जैसे की अभी हमने बात की, पेट दर्द जैसी आम समस्या के लिए रुक नहीं सकते। पेट दर्द के लिए वैसे तो आप बाहर से दवाइया ले सकते है, लेकिन गैस आदि की वजह से पेट दर्द हो रहा हो तो वो फिर से शुरू हो जाता है| इसलिए बेहतर है की हम घरेलु उपायो की मदद ले| दरअसल घरेलु औषधियां आपके पेट दर्द को ही ठीक नहीं करती बल्कि आपके पेट को भी साफ़ करती है| जिससे आप बीमार नहीं पढ़ते|

फायदेमंद है पुदीना
पेट दर्द की समस्या होने पर पुदीना एक जडीबुटी की तरह काम करता है, चाय में इसकी पत्तियां डालकर अच्छी तरह उकाल ले और फिर उसका सेवन करे| पानी में पुदीने की पत्ती को उबाल कर सेवन करने से भी आराम मिलता है। इसके आपका पेट साफ़ होगा और पेट दर्द भी दूर हो जायेगा।

गुणकारी निम्बू
निम्बू का सेवन शरीर की कई परेशानियों को कम करता है यह एक बेहद फायदेमंद स्टामक पेन रेमिडिज है। ठंडे या गरम पानी में निम्बू निचोड़कर, थोड़ा काला नमक डालकर पीने से भी आपका पेट दर्द कम हो जाता है। इससे गैस सम्भंदित समस्या भी दूर होती है।



दही भी लाभकारी
गर्मी के सीजन में अक्सर पेट में जलन और पेट दर्द होने की शिकायत बढ़ने लग जाती है, तो ऐसे में दही का सेवन लाभप्रद होता है। दही में मौजूद बैक्टीरिया पेट का संतुलन बनाये रखने में सहायक होते है, जिससे पेट जल्द ठीक होने लगता है।

रोज खाए केला
अगर आपको लूज़ मोशन की शिकायत है, तो इसके लिए केला सबसे फायदेमंद होता है। इसमें पोटैशियम की मात्रा सबसे अधिक होती है और इसमें मौजूद पेक्टिन पेट को बांधने का काम करता है। इसीलिए दिन में 3 से 4 केला खाने से मोशन होने की परेशानी से आप राहत पा सकते है।

एलोवेरा का रस
पेट में दर्द के साथ-साथ अगर आपको जर्म्स भी हो गए है, तो इसके लिए रोजाना आधा कप एलोवेरा का रस आपको इससे राहत दिला सकता है। एलोवेरा का रस डायरिया, गैस, उलटी जैसी बड़ी परेशानियों में भी फायदेमंद है।

अजवाइन हाजमा दुरुस्त करने के लिए
पेट के सुचारू रूप से काम करने के लिए हाजमे का सही रहना जरुरी होता है| अजवाइन का सेवन आपके हाजमे को सही रखने में मदद कर सकता है। सिर्फ यही नहीं यह पेट में कब्ज की शिकायत को भी दूर करता है, अजवाइन के दाने में कालानमक मिलाकर खाने से भी आप पेट की हर समस्या से निजात पा सकते है।

पेट दर्द के लिए इन अन्य तरीको को भी अपनाये:-
सूखे अदरक को मुह में रख कर चूसने से भी आपको आराम मिलता है।
आवले का रस का सेवन भी आपको पेट के दर्द से राहत दिला सकता है।
लूज़ मोशन के लिए केला गुणकारी होता है।

एक चम्मच शुद्ध घी में हींग मिलाकर पीने से आराम मिलता है।
सौंफ के सेवन से पेट का दर्द कम होता है और पाचन क्रिया सही रहती है।
अपच से तुरंत राहत पाने के लिए अजवाइन को पानी के साथ दिन में तीन बार ले।

हरा धनिया का रस में एक चम्मच शुद्ध घी मिलाकर लेने से पेट की व्याधि दूर होती है।
अदरक की चाय या इसका काढ़ा बनाकर पिने से भी पेट दर्द की समस्या में राहत मिलती है।
एसिडिटी होने पर पानी में थोड़ा सा मीठा सोडा मिलाकर पीने से भी राहत मिलती है।

जीरे को हल्का भुनले अब उसे गरम पानी साथ या ऐसे ही दिन में 2 से 3 बार लेने से भी आराम मिलता है।
इसबगोल के बीज दूध में 4 घंटे गलाएं रखे। अब रात को सोते वक्त इससे लेने से पेट के मरोड़े और पोचिश ठीक होती है।
अनार के बीज निकलाकर उसमे काला नमक और काली मिर्च का पाउडर हल्का बुर्बुरकर दिन में 2 बार खाने से राहत मिलती है।

यदि आपको भी पेट दर्द हो रहा है तो इन घरेलु उपायो को जरूर अपनाये| लेकिन यह दर्द लगातार बने रहे तो इसके पीछे कुछ गंभीर कारण भी हो सकता है| ऐसी परिस्थिति में चिकित्सक की सलाह जरूर ले|

Published on:
05 Sept 2016 04:09 pm
Also Read
View All