युवती की शिकायत पर क्राइम ब्रांच की सायबर क्राइम टीम ने न सिर्फ आरोपी को ट्रेस किया, बल्कि उसे हिरासत में भी ले लिया है।
ग्वालियर. मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के इंदरगंज थाना इलाके में एक युवती को परेशान करने के इरादे से उसके पड़ोसी ने फर्जी इंस्टाग्राम आइडी बनाकर उसके अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिए। युवती की शिकायत पर क्राइम ब्रांच की सायबर क्राइम टीम ने न सिर्फ आरोपी को ट्रेस किया, बल्कि उसे हिरासत में भी ले लिया है। उसके खिलाफ एफआइआर दर्ज कर पूछताछ की जा रही है।
पीड़ित युवती ने एसपी अमित सांघी से शिकायत की थी कि, कोई अज्ञात व्यक्ति फर्जी इंस्टाग्राम आइडी बनाकर उसके अश्लील फोटो अपलोड कर रहा है। इस पर एसपी ने एएसपी क्राइम राजेश डंडोतिया को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस पर क्राइम ब्रांच ने मामला दर्ज कर मामले की जांच की तो पाया कि, आरोपी फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाकर युवती के अश्लील फोटो अपलोड कर रहा था।
युवती को बदनाम करने पड़ोसी ने रची थी साजिश
तकनीकि साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को ट्रेस किया तो पता चला कि आरोपी कोई और नहीं युवती के पड़ोस में रहने वाला युवक ही निकला, जो उसे परेशान करने के लिए ये सब कर रहा था। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
कोहरे के आगोश में बीत रही रात- देखें Video