ग्वालियर

फेसबुक पर BF ने डाली आपत्तिजनक पोस्ट,FACE BOOK देख युवती ने उठाया खतरनाक कदम

फेसबुक पर BF ने डाली आपत्तिजनक पोस्ट, FACE BOOK देख युवती ने उठाया खतरनाक कदम
2 min read
• •
Updated: 4 May 2018, 6:54 PM IST
viral video boyfriend

ग्वालियर। शहर की कोतवाली पुलिस ने एक युवती को फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी व अलग-अलग मोबाइल नंबर से कॉल करके परेशान करने वाले संदेही युवक के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। ग्राम कुटवारा थाना इंदार में रहने वाली एक युवती को कई दिनों से एक युवक परेशान कर रहा था। इतना ही नहीं युवक ने युवती की गंदी पोस्ट भी फेसबुक पर डाल दी है। साथ ही मोबाइल पर कॉल कर उसके साथ गंदा काम करने की धमकी भी रहा है। जिससे युवती परेशान है।

परेशान होकर युवती के पिता ने कोतवाली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जिस पर से पुलिस ने पिता के कहने पर गांव के ही संदेही युवक दीपक लोधी के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

की कई आपत्तिजनक पोस्ट
परेशान व बदनाम करने के चलते गांव के ही एक युवक ने सोशल साइट पर कई आपत्तिजनक पोस्ट की और कई मोबाइल नंबरो से कॉल करके उसे परेशान किया। वह हर बार युवती से गंदी भाषा में बात करता था और उसे बदनाम करने की बात भी कहता था।

कराया मामला दर्ज
युवक द्वारा डाले गए आपत्तिजनक पोस्ट को देखने के बाद युवती गुस्से में आ गई और उसने सारी बात अपने पिता से कही। पिता के साथ ही वह दूसरे दिन पुलिस थाने पहुंची और युवक के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

पुलिस ने चार जुआरी दबोचे
जिले की करैरा पुलिस ने बुधवार को ग्राम करही में एक सूचना पर से चार जुआरियों को पकड़कर उनके पास से १२०० रुपए व एक ताश की गड्ड़ी बरामद की है। पकड़े गए जुआरियों में प्राणसिंह केवट, दीपक पाल, कमलू जाटव निवासी करही व सिद्वार्थ रावत निवासी रामनगर गधाई शामिल है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है।

Published on:
Also Read
View All