ग्वालियर

ट्रक पकड़ा तो पुलिस वाले देख चौंक गए, रखी थी 15 लाख की शराब

ट्रक में अतिरिक्त बॉक्स बनाकर इस तरह सप्लाई हो रही थी कि आसानी से पता नहीं चल पा रहा था
2 min read
• •
Updated: 12 Feb 2018, 5:14 PM IST
When the truck was caught the police was surprised to see liquor was k

ग्वालियर. सिटी पुलिस ने शनिवार को देर रात एक ट्रक को पकड़ा जिसके अंदर अवैध शराब की करीब ५०० पेटी रखी हुई थीं। ट्रक के अंदर एक अतिरिक्त बॉक्स बना हुआ था जिसके अंदर शराब को छिपाकर रखा हुआ था। इस बॉक्स के आगे और उसके ऊपर प्लाई बोर्ड रखकर छिपाकर शराब को ले जाया जाता था, जिससे ऊपरी तौर पर प्लाईबोर्ड दिखने से किसी को शक नहीं होता था। पुलिस का मानना है कि इस ट्रक को इसी के लिए बनाया गया। मालिक का नाम नहीं पता चला है। चालक से पूछताछ जारी है शराब को ले जाने के भी कोई दस्तावेज नहीं मिले हैं। पुलिस के मुताबिक पकड़ी गई शराब की कीमत करीब १५ लाख रुपए है। पुलिस ने मामला दर्ज कर शराब की पेटियों को थाने के एम हॉल में रखवा दिया है।
थाना प्रभारी अमरसिंह सिकरवार और एसआई सुजीत परमार ने बताया कि सूचना मिलने पर ग्वालियर झांसी हाइवे पर मंदिर चौराहे के पास प्वाइंट लगाकर चेकिंग अभियान चलाया गया और जैसे ही ट्रक को पकड़ा इस दौरान चालक राजेश गुर्जर निवासी हरियाणा भाग निकला, लेकिन पुलिस ने उसे कुछ दूरी पर जाकर पकड़ लिया। ट्रक की तलाशी ली गई तो ट्रक के ऊपर प्लाईबोर्ड और चारों ओर से भी प्लाईबोर्ड लगे मिले जब प्लाईबोर्ड को हटाया गया तो अंदर एक बॉक्स बना मिला। जिसकी खिडक़ी बगल से बनी हुई थी उसके अंदर शराब की पेटियां रखी हुई थीं। तलाशी के दौरान अंग्रेजी शराब की पेटिया मिलीं। पुलिस ने ट्रक को थाने लेकर आई और रविवार को शराब की पेटियों को निकाला गया।

ट्रक चालक राजेश गुर्जर ने बताया कि अशोक नगर गुडग़ांव हरियाणा से महाराष्ट्र के दुलेह क्षेत्र ले जाया जा रहा था। जिसमें ५० पेटी शराब की बोतल और ४५० पेटियां क्वाटर है। जिसकी कुल कीमत १५ लाख रुपए बताई गई है। थाना प्रभारी अमरसिंह सिकरवार का कहना है कि ट्रक को इसी काम के लिए उपयोग किया जा रहा है। अंदर एक बॉक्स बनाया हुआ था जो कि कंटेनर की तरह बना है।

Published on:
Also Read
View All