CM शिवराज ने बताया, उन्हें लोग क्यों कहते हैं  मामा

प्रदेश की जनता उन्हें मामा कहती है, मगर क्या आप जानते हैं कि ऐसा क्यों? खुद शिवराज सिंह चौहान का क्या मानना है?
2 min read
• •
Updated: 5 Mar 2016, 1:08 PM IST
Feature image

ग्वालियर। प्रदेश के मुखिया सीएम शिवराज सिंह चौहान को पूरा प्रदेश मामा कहकर बुलाता है। वे प्रदेश के सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्रियों में शुमार होते हैं। जनता से उनका रिश्ता सिर्फ बतौर मुख्यमंत्री तक ही सीमित नहीं है, वो है एक मामा के रूप में हर घर में शामिल हैं। प्रदेश की जनता उन्हें मामा कहती है, मगर क्या आप जानते हैं कि ऐसा क्यों? खुद शिवराज सिंह चौहान का क्या मानना है?


जिसके दिल में बेटियों के लिए दो मां का प्यार हो वही है मामा
सीएम शिवराज सिंह चौहान को सब मामा कहते हैं और देश की मीडिया भी उन्हें मामा के नाम से भी बुलाती है। यह सवाल सभी के मन में रहता है कि उन्हें मामा क्यों कहा जाता है? एक निजी न्यूज चैनल को दिए गए इंटरव्यू में जब यही सवाल सीएम शिवराज से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मामा का वैसे तो अर्थ होता है कि मां का भाई,लेकिन इसका एक व्यापक अर्थ भी है। वो कहते हैं कि जिसके दिल में बेटियों के लिए दो मां का प्यार हो वहीं होता है मां-मां यानि कि मामा। इसलिए उन्हें लोग मामा कहकर बुलाते हैं।


और लोग कहने लगे मामा
सीएम ने इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने बेटियों के लिए लाड़ली लक्ष्मी योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, महिलाओं के लिए आरक्षण जैसी योजनाएं शुरू की, जिसके बाद प्रदेश की बालिकाएं उन्हें मामा बुलाने लगीं। बस यहीं से ये सिलसिला शुरू हुआ। इसके बाद प्रदेश के लड़के भी उन्हें मामा कहने लगे। सीएम शिवराज सिंह ने ये भी कहा कि अब तो आलम ये है कि प्रदेश के बुर्जुग भी उन्हें मामा कहकर बुलाते हैं।


मध्यप्रदेश में मामा का मतलब जिसे सभी प्यार करें
इंटरव्यू में जब उनसे पूछा गया कि दिल्ली में मामा का मतलब तो कुछ और ही लगाया जाता है, तो सीएम ने जबाब में कहा कि दिल्ली का अर्थ पूरे देश में नहीं चलता। मध्यप्रदेश में मामा का मतलब वो इंसान है, जिससे लोग सबसे ज्यादा स्नेह रखते हैं।
Published on: