ग्वालियर

खुद के सामने दो बार करवाया अपनी बहन का बलात्कार, वो चीखती रही बहशी उसकी इज्जत लूटता रहा

सीआरपीएफ जवान की पत्नी की मिलीभगत से तांत्रिक ने बीमार महिला को बुखार झाडऩे के बहाने आधी रात को ठिकाने पर बुलाकर उसके साथ दो बार रेप किया।
2 min read
• •
Updated: 25 Aug 2017, 12:28 PM IST
rape

ग्वालियर। सीआरपीएफ जवान की पत्नी की मिलीभगत से तांत्रिक ने बीमार महिला को बुखार झाडऩे के बहाने आधी रात को ठिकाने पर बुलाकर उसके साथ दो बार रेप किया। इससे पहले दुष्कर्मी तांत्रिक पीडि़ता से 6 हजार रुपए भी एेठ चुका था। जवान की पत्नी ने घटना के बाद मुंहबोली बहन को चुप रहने की हिदायत दी। महिला कुछ दिन तो चुप रही फिर उसने पति और भाईयों को घटना बताई। करीब 18 दिन बाद महाराजपुरा पुलिस ने जवान की पत्नी को पकड़ा है, लेकिन दुष्कर्मी तांत्रिक बचकर निकल गया है।

पुलिस ने बताया सुरैयापुरा (मुरार) निवासी ट्रक चालक की पत्नी बुखार से पीडि़त रहती है, तमाम इलाज के बाद भी बुखार से छुटकारा नहीं मिला। शताब्दीपुरम (महाराजपुरा) निवासी मुंहबोली बहन ऊषा पत्नी कमलेश बघेल ने झाडफ़ूंक से उसे ठीक कराने का वादा किया। ऊषा का कहना था पप्पू बाबा बघेल (52) को बीमारियां दूर करने में महारत है। शुरू में पप्पू बाबा ने दवा देने के नाम पर पीडि़ता से 6 हजार रुपए लिए, फिर 6 जुलाई की रात को उसे नए कपड़े पहन कर रात दो बजे पूजा के लिए ऊषा के घर आने को कहा। पीडि़ता को ऊषा सजाधजा कर साथ ले गई। पप्पू बाबा ने दोनों को बैठाकर कुछ देर झाडफूंक का नाटक किया फिर ऊषा की मौजूदगी में उसके साथ दो बार रेप किया। मामला सामने आने पर ऊषा को पुलिस ने पकड़ लिया है। लेकिन पप्पू बाबा बचकर मथुरा में दुबक गया है।

घटना को दबाने की कोशिश
पीडि़ता के भाई ने बताया पप्पू बघेल परिवार के साथ ऊषा के घर ही रहता है, आशंका है ऊषा की आड़ में उसने कई महिलाओं को शिकार बनाया है। पीडि़ता बहन के साथ दुष्कर्म की घटना को भी ऊषा दबाना चाहती थी। इसलिए पुलिस से शिकायत करने की बजाय पंचायत में मामले को निपटाने की कोशिश की।

मौसा एक साल से कर रहा था दुष्कर्म, पब्लिक ने पीटा
अनाथ भतीजी से दुष्कर्म करने वाले हरनाम सिंह कुशवाह को पब्लिक ने रंगे हाथ पकड़ कर जमकर पीटा फिर वहशी को पुलिस के हवाले कर दिया। लड़की ने बताया डर और बदनामी की वजह से वह चुप थी इसका फायदा उठाकर हरनाम उसका शोषण कर रहा था।


पुलिस ने बताया गिरवाई निवासी 15 साल की लड़की के माता-पिता का निधन हो चुका है। वह नाना नानी के पास रहती है। करीब एक साल पहले मौसा हरनाम सिंह के घर गई थी। तब हरनाम ने उसके साथ रेप किया। डर की वजह से लड़की चुप रही तो हरनाम की हिम्मत बढ़ गई। वह बहाने से जब तक ससुराल आकर उसे हवस का शिकार बनाता। बुधवार रात को भी हरनाम ने लड़की को जबरिया साथ ले जाने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहा लड़की ने शोर मचा दिया। चीख सुनकर पड़ोसी आ गए। पूछताछ में लड़की ने हरनाम की करतूतों का चिटठा खोल दिया। उसकी बात सुनकर लोग भड़क गए। हरनाम को जमकर पीटा फिर पुलिस के हवाले किया।

Published on: